फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ₹45 lakh withdrawn from bank account even after account holder death

Prayagraj : बैंक खाताधारक की मौत के बाद भी खाते से निकल गए 45 लाख, पत्नी क्लेम करने पहुंची तो हुआ खुलासा

Mon, 08 Dec 2025 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 01:16 PM IST
सार

बैंक ऑफ बड़ौदा की लालगोपालगंज शाखा में एक मृतक के खाते से फर्जीवाड़ा कर 45 लाख रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी क्लेम करने बैंक शाखा पहुंची।

विज्ञापन
₹45 lakh withdrawn from bank account even after account holder death
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा की लालगोपालगंज शाखा में एक मृतक के खाते से फर्जीवाड़ा कर 45 लाख रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी क्लेम करने बैंक शाखा पहुंची। पता चला कि उक्त खाते से करीब 45 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। प्रारंभिक जांच में बैंक कर्मियों और टायनी संचालक की मिलीभगत सामने आई है। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस फर्जीवाड़े के लिए फर्जी चेकबुक का इस्तेमाल किया गया। प्रकरण की जांच के लिए कमेटी भी गठित हुई है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के थाना हथिगवां स्थित परेवा नारायणपुर निवासी मदीहा के पति महफूज अहमद फारूकी का करीब आठ माह पूर्व निधन हो चुका है। महफूज के बैंक खाते में 56 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा थी। 30 अक्तूबर 2025 को जब मदीहा पति का मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर उक्त धनराशि के लिए क्लेम करने बैंक पहुंचीं तो शाखा प्रबंधक ने खाते में केवल 11 लाख रुपये होने की जानकारी दी। मदीहा की आपत्ति के बाद जब शाखा प्रबंधक ने छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि महफूज फारूकी की मौत के बाद 7 जुलाई को मृतक के नाम से एक फर्जी चेकबुक जारी कराई गई। इसके बाद खाते से धनराशि उड़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार 14 अगस्त को पीयूष शुक्ला नाम के व्यक्ति ने चेक के जरिये 3 लाख रुपये और उसी दिन संजय विश्वकर्मा ने 10 लाख रुपये निकाल लिए। संजय विश्वकर्मा इसी बैंक शाखा में टायनी संचालक और पीयूष उसका मित्र बताया जा रहा है। इसके बाद 14 से 17 अक्तूबर के बीच दो और चेक से 17.5 लाख और 15 लाख की रकम संजय के खाते में ट्रांसफर की गई। घोटाले के खुलासे पर शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस

लालगोपालगंज। इस घपले से बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि खाताधारक की मृत्यु के बाद किसके आदेश से चेकबुक जारी की गई। साथ ही बिना सत्यापन के लाखों रुपये दूसरे खातों में कैसे ट्रांसफर हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा गठित कमेटी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर ऋण अधिकारी (वर्तमान तैनाती बहरिया), तत्कालीन ऑपरेशन अधिकारी और दो कर्मचारी समेत टायनी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


प्रकरण मेरे संज्ञान में आने के बाद ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। विभाग द्वारा गठित टीम जांच कर रही है। संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी हुआ है। - शुभजीत, शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, लालगोपालगंज

जांच चल रही है। घर का कोई व्यक्ति इस घटना में संलिप्त है। कुछ पैसे की रिकवरी भी हुई है, कार्रवाई होगी। - मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed