एसएससी: सीएचएसएल परीक्षा 2019 टियर- 1 का परिणाम घोषित, 44856 अभ्यर्थी हुए सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार परीक्षा देने पर 21 का परिणाम रोका
आयोग की ओर से जारी सूचना में सीएचएसएल-2 परीक्षा के लिए चुने गए 44856 अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर पीडीएफ फार्मेट में जारी की गई है। आयोग की ओर से जारी परिणाम में 21 अभ्यर्थी दो बार परीक्षा में शामिल हुए हैं, उनके परिणाम निरस्त कर दिए गए हैं। तीन परीक्षार्थियों को गलत जानकारी देने पर परीक्षा से डिबार कर दिया गया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी एलडीसी, जेएसए और पीए, एसए पदों के लिए चुने जाएंगे। परीक्षार्थियों को अपना नंबर देखने के लिए आवेदन संख्या, जन्मतिथि उपयोग करके लाग-इन करना होगा।
कोरोना संकट के लिए बीच रोक दी गई थी टियर-1 परीक्षा
देश में कोरोना की दस्तक के बीच एसएससी ने 17 से 19 मार्च के बीच सीएचएसएल परीक्षा 2019 टियर-1 आयोजित की थी। तीन दिन परीक्षा होने के बाद एसएससी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए सीएचएसएल परीक्षा स्थगित कर दी थी। मार्च में परीक्षा में शामिल नहीं हो सके परीक्षार्थियों के लिए 12, 16, 19, 21 एवं 26 अक्तूबर को सीएचएसएल टियर-2019 परीक्षा कराई गई।
19 जनवरी को जारी होगा सफल-असफल परीक्षार्थियों का अंक
आयोग की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2019 टियर-1 की उत्तर कुंजी छह नवंबर को जारी की गई थी। एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा में सफल और असफल अभ्यर्थियों के अंक 19 जनवरी को जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थियों के अंक 19 जनवरी से 18 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे।