{"_id":"5f9c30c88ebc3e9b7e32ba46","slug":"44-23-percent-students-present-in-je-exam-conducted-by-ssc-city-desk-news-ald290285187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई परीक्षा में शामिल हुए 44.23 फीसदी अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई परीक्षा में शामिल हुए 44.23 फीसदी अभ्यर्थी
विज्ञापन
44.23 percent students present in je exam conducted by ssc
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से शुक्रवार को आयोजित जेई (पेपर-1) परीक्षा-2019 में 44.23 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शुक्रवार को यह परीक्षा पूरी हो गई। परीक्षा एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश में प्रयागराज समेत 11 जिलों में आयोजित की गई। विधानसभा चुनाव के कारण बिहार में यह परीक्षा नहीं कराई गई। बिहार के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अब 10 एवं 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश में जेई परीक्षा के लिए कुल एक लाख 28 हजार 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 56 हजार 823 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। विषयवार उपस्थिति की बात करें तो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा में 41.65 फीसदी, मेकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा में 36.64 एवं सिविल सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा में 53.67 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरदाबाद एवं वाराणसी में आयोजित की गई। सबसे अधिक 55.59 फीसदी उपस्थिति प्रयागराज में रही। वहीं, कानपुर में सबसे कम 35 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
एमटीएस का रिजल्ट आज प्रस्तावित
मल्टी टास्किंग (नॉनर-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा-2019 का के पेपर-2 का रिजल्ट शनिवार को प्रस्तावित है। कर्मचारी चयन आयोग के कैलेंडर में इस परीक्षा के रिजल्ट की तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित है।