फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   43 tourism projects worth ₹148 crore approved for the division; Tourism Development Corporation entrusted with

Prayagraj : मंडल में 43 पर्यटन परियोजनाओं को 148 करोड़ की मंजूरी, पर्यटन विकास प्रोजेक्ट निगम को मिला जिम्मा

Wed, 29 Jul 2026 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

प्रयागराज मंडल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 43 नई परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन पर करीब 148 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये योजनाएं प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में लागू होंगी।

विज्ञापन
43 tourism projects worth ₹148 crore approved for the division; Tourism Development Corporation entrusted with
श्रृंगवेरपुर धाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज मंडल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 43 नई परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन पर करीब 148 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये योजनाएं प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में लागू होंगी। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इन परियोजनाओं को दो प्रमुख कार्यदायी संस्थाएं यूपी प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन लिमिटेड व उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम अंजाम देंगी। प्रयागराज में 18 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिन पर तकरीबन 45.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कौशाम्बी में सात परियोजनाओं के लिए लगभग 77.89 करोड़ रुपये का प्रावधान है। प्रतापगढ़ में 11 परियोजनाओं पर 15.66 करोड़ रुपये और फतेहपुर में सात परियोजनाओं पर लगभग 6.66 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का विकास करना है।

विज्ञापन


प्रयागराज में विकास कार्य

प्रयागराज में कोटेश्वर महादेव मंदिर में आरती स्थल का निर्माण होगा। इंद्रीधाम मंदिर और दुर्गा मंदिर देवी धाम पचदेवरा का सुंदरीकरण किया जाएगा। श्री बजरंग आश्रम मंदिर व फलहारी बाबा मंदिर का भी पर्यटन विकास होगा। भदेश्वर महादेव मंदिर और प्राचीन शिवाला मंदिर के विकास की भी योजना है। अति प्राचीन भोलेगिरि मंदिर, प्राचीन बोलन महादेव मंदिर, महादेव भेलनाथ मंदिर, गीता निकेतन मंदिर, गंगोली शिवालय मंदिर, कोरांव में शंकर जी मंदिर और पत्थरबंधी महादेवालय का भी सौंदर्यीकरण होगा। शृंग्वेरपुर धाम में पार्किंग व संध्या घाट एवं रामचौरा घाट के मध्य पाथवे का निर्माण भी शामिल है। वहीं, मेजा स्थित मृग आरक्षित क्षेत्र में ईको पार्क व टूरिज्म सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य भी हाेंगे।
विज्ञापन


कौशाम्बी की प्रमुख परियोजनाएं

कौशाम्बी में बौद्ध थीम पार्क का निर्माण एक बड़ी परियोजना है। इसके लिए 2293.91 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम कोसम इनाम में गेट कॉम्प्लेक्स के लिए 2394.85 लाख रुपये का प्रावधान है। टीएफसी और मॉडर्न टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर भी बनाए जाएंगे। श्रीलंकराम बुद्ध बिहार और अलवारा झील का ईको पर्यटन विकास भी शामिल है। मां झारखंडी देवी मंदिर में मल्टीपरपज हॉल और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतापगढ़ व फतेहपुर की योजनाएं

प्रतापगढ़ में सई नदी पर घाट और स्वचालित पुल का निर्माण होगा। भैरवन धाम और गौरी शंकरधाम जहानाबाद का पर्यटन विकास किया जाएगा। मां बाराही देवी मंदिर और बेल्हा देवी मंदिर का भी सौंदर्यीकरण होगा। फतेहपुर में मोनी सरकार पंचवटी आश्रम और सिद्धपीठ सीताराम हनुमान मंदिर का विकास होगा। पासी बाबा मंदिर और मां ज्वाला देवी मंदिर भी पर्यटन मानचित्र पर आएंगे। श्री देवस्थान गोधनदेव विराजमान मंदिर का भी विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed