{"_id":"613a10bc8ebc3e7f4a09557d","slug":"416-people-traveling-without-tickets-arrested-fined-rs-3-lakh-430","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट यात्रा कर रहे 416 लोग गिरफ्तार, वसूला गया तीन लाख 430 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट यात्रा कर रहे 416 लोग गिरफ्तार, वसूला गया तीन लाख 430 रुपये जुर्माना
Thu, 09 Sep 2021 07:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। इस दौरान बेटिकट सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की ही बात करें तो यहां एक दिन में 416 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। मौके पर सभी से जुर्माना भी वसूला गया।
दरअसल बीते कुछ माह से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। इस दौरान बहुत से यात्री बेटिकट सफर भी कर रहे हैं। इस वजह से सीनियर डीसीएम वन अंशु पांडेय के निर्देश पर मंडल में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एसीएम पंकज त्रिपाठी, स्टेशन प्रबंधक वीके द्विवेदी के द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ प्रयागराज एक्सप्रेस , रीवा आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, ब्रह्मपुत्र मेल समेत 12 ट्रेनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 416 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया ।
इन सभी से तीन लाख 430 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गये। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इसी तरह कानपुर में भी अभियान चलाकर 363 लोगों को पकड़ा गया। उन सभी से 2.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। कहा कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।