{"_id":"5cd44ebfbdec22071212c6f9","slug":"41557417663-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार ही था शिष्टाचार : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार ही था शिष्टाचार : मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र ----------------
कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार ही था शिष्टाचार : मोदी
0 विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस संग रहा सपा बसपा गठबंधन
0 प्रधानमंत्री बोले, देश की रक्षा नीति में मील का पत्थर साबित हुई है सर्जिकल और एयर स्ट्राइक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संगम के किनारे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। परेड मैदान में शाम को आयोजित विजय संकल्प रैली में उन्होंने कहा कि पूर्व के कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार को भी शिष्टाचार बना दिया था। तब तमाम घोटाले किए। भ्रष्टाचार करेंगे और दुनिया के किसी देश में आराम से रहेंगे। यही सब कांग्रेस राज में चला, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। देश से धोखेबाजी करने वालों को अब उठा-उठाकर वापस लाया जाएगा। पीएम ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का कॉमनवेल्थ घोटाला है तो दूसरी ओर पिछले दिनों प्रयागराज में संपन्न हुआ हमारा अतुलनीय कुंभ।
प्रयागराज जिले की इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी एवं केशरी देवी पटेल के समर्थन में हुई सभा में पीएम ने 20 मिनट के उद्बोधन में तमाम मुद्दों को उठाया। पीएम ने कहा कि हमें अक्सर ताना दिया जाता था कि जिस नए मिलिट्री डॉक्ट्रीन की बात संसद हमले के बाद लगातार की जाती थी, वो कब काम आएगा। हमने पहले नवंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और फरवरी 2019 ने एयर स्ट्राइक की, जो भारत की रक्षा नीति में मील का पत्थर साबित हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी देश की सुरक्षा नीति को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस शासन में कुछ लोग भारत का खाकर आतंकियों के गीत गाते थे। हमने इस परंपरा को भी खत्म किया है। अब भारत में रहते हुए आतंकवादी और आतंकवाद को समर्थन देने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। कहा कि सपा-बसपा के राज में जो गुंडे बेलगाम होकर हमारी बहन-बेटियों को डराते थे, वे आज जेल में हैं।
विज्ञापन
पीएम ने प्रयागराज में हुए कुंभ के सफल आयोजन को दिव्य और भव्य बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार दुनिया ने यहां के प्रबंधन को सराहा, श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाकर वाहवाही की। गंगा सफाई पर किए जा रहे काम और घटती महंगाई दर और जीएसटी के सरलीकरण पर भी उन्होंने अपनी पीठ ठोंकी। भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि न जात पर न नाम पर बटन दबेगा कमल के निशान पर। मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।