फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महेश के घर पर जोश

महेश के घर पर जोश

Wed, 27 Feb 2019 01:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
महेश के घर पर जोश
शहीद महेश के गांव में उत्साह का माहौल
विज्ञापन

0 घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा, लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे
0 पटाखा फोड़ मनाया जश्न, कहा-वायुसेना की कार्रवाई रहे जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। पुलवामा में आतंकी हमला के शहीद महेश कुमार यादव के घर पर मंगलवार को जोश का माहौल रहा। आतंकी कैंप पर वायुसेना के हमले की जानकारी होने के बाद मेजा के टुड़िहार गांव के लोग शहीद के आवास पर जमा हो गए। उन्होंने भारत माता और शहीद के जयकारे लगाए तो पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगे। लोगों ने पटाखे फोड़कर तथा जुलूस निकालकर वायु सेना की कार्रवाई का स्वागत किया।
मंगलवार को शहीद के परिजन एकादशाह कार्यक्रम की तैयारी में थे तभी सूचना मिली कि वायुसेना ने आतंकवादियों के कैंप पर हमला कर तीन सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। सुबह जैसे-जैसे लोगों को जानकारी होती गई वैसे-वैसे शहीद के घर पर भीड़ लगती गई। लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए पटाखे फोड़े और जश्न मनाया। हाथ में तिरंगा लिए युवाओं ने गांव में जुलूस निकाला। कुछ देर के लिए शहीद के दोनाें बच्चों ने भी तिरंगा थामा। गांव तथा और महेश के घर के सामने इस तरह का माहौल पूरे दिन रहा।
विज्ञापन

000
दिन भर मासूम बच्चे घर पर लहराते रहे तिरंगा
मेजा। शहीद महेश यादव के दोनों बेटे मंगलवार को दिन भर तिरंगा लहराते रहे। वायुसेना की ओर से आतंकी कैंप पर किए गए हमले की सूचना पर हुए ग्रामीणों के जमावड़े और उत्साह के माहौल को देख दोनों बेटों ने तिरंगा लहराना शुरू कर दिया। मां ने बच्चों को बताया कि तुम्हारे पापा के हत्यारों को वायुसेना के जवानों ने मार गिराया है। इस पर बच्चों ने तिरंगा लहरा पिता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही घर के बाहर निकल बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए वायुसेना को सेल्यूट किया। बार-बार दोनों बेटे मां से पूछते रहे कि क्या पापा अब आएंगे। इस पर मां रोने-बिलखने लगीं। दोनों बेटों के इस सवाल पर फिर एक बार घर का माहौल गमगीन हो गया। भावनाओं के ज्वार वाला यह दृश्य कई बार आया। बच्चों द्वारा तिरंगा लहराने की हर कोई चर्चा करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed