फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   च िकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा और शिक्षक भर्ती काउंसलिंग की खबरें

च िकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा और शिक्षक भर्ती काउंसलिंग की खबरें

Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
च िकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा और शिक्षक भर्ती काउंसलिंग की खबरें
शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग 22 से
विज्ञापन

0 तीन विषयों में चयनित 315 अभ्यर्थियों की होगी काउंसलिंग
0 काउंसलिंग के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर होगी नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। विज्ञापन संख्या-46 के तहत तीन विषयों असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को अगले माह अशासकीय महाविद्यालयों में नियुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग 22 अक्तूबर से दो नंबर तक संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय के कमरे में आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने हाल ही में विज्ञापन संख्या-46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन परिणाम घोषित किया है। इनमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और प्राणी विज्ञान विषय के परिणाम शामिल हैं। अब इन तीन विषयों में चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। रसायन विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 137 पदों के लिए चयनित चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22, 23, 25 एवं 26 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी जबकि भौतिक विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 72 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 29 एवं 30 सितंबर को होगी। इसके अलावा प्राणि विज्ञान विषय में चयनित 106 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एक और दो नवंबर को होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम के अनुसार कोई अभ्यर्थी अगर निर्धारित तिथि में उपस्थित नहीं होता है तो यह मान लिया जाएगा कि अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए इच्छुक नहीं है और भविष्य में इस संबंध में उसकी ओर से किया गया दावा स्वीकार नहीं होगा। अभ्यर्थियों को सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड/मतदाता प्रमाणपत्र/पासपोर्ट एवं आरक्षण संबंधित मूल अभिलेख एवं समस्त अभिलेखों की दो प्रमाणित छायाप्रतियों और दो पासपोर्ट, ए-4 साइज लिफाफे के साथ काउंसलिंग के लिए सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन

00
होम्यापैथी चिकित्साधिकारी परीक्षा में 92 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित
0 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा में 86 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को इलाहाबाद के नौ और लखनऊ के 11 केंद्रों में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा में 86.26 फीसदी अभ्यर्थी रहे तो होम्योपैथी चिकित्साधिकारी परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 91.95 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा के तहत आयुर्वेदिक और होम्योपैथी चिकित्साधिकारी के 1140 पदों पर भर्ती होनी है। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 544 पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पहली पाली में आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 8670 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 7479 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1191 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में हुई होम्योपैथी चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा में कुल 8124 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7470 परीक्षार्थी शामिल हुए और 654 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में कुल डेढ-डेढ़ सौ सवाल पूछे गए। इनमें 30-30 सवाल सामान्य अध्ययन से संबंधित थे और बाकी के 120-120 सवाल विषयों से पूछ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed