{"_id":"5b75eb0f42c792521b3a9777","slug":"41534454543-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमपी में बीएएलएलबी को बार कौंसिल से मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमपी में बीएएलएलबी को बार कौंसिल से मंजूरी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमपी में बीएएलएलबी पाठ्यक्रम को मंजूरी
0 बार कौंसिल ऑफ इंडिया से स्वीकृति पत्र मिलने का इंतजार
0 पत्र आते ही वर्तमान सत्र के लिए शुरू की जाएगी प्रवेश प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएएलएलबी में जो छात्र प्रवेश से वंचित रह गए, उनके लिए राहत वाली खबर है। सीएमपी में भी बीएएलएलबी पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की मंजूरी मिल गई है। बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन को आधिकारिक रूप से स्वीकृति पत्र मिलने का इंतजार है। पत्र मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन इसी सत्र में छात्र-छात्राओं को प्रवेश देगा।
सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए इविवि प्रशासन से मंजूरी मांगी गई थी। इविवि की ओर से मंजूरी मिलने के बाद बार कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया। कॉलेज के सूत्रों का कहना है कि 14 अगस्त को बंगलूरू में हुई बैठक में सीएमपी में बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। हालांकि, कॉलेज प्रशासन को आधिकारिक रूप से स्वीकृति पत्र मिलने का इंतजार है। बीएएलएलबी की कुल 120 सीटों के लिए कॉलेज प्रशासन को मंजूरी मिली है। माना जा रहा है कि तीन-चार दिनों में बार कौंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति पत्र कॉलेज प्रशासन को मिल सकता है और इसके बाद इविवि प्रशासन से अनुमति लेकर कॉलेज प्रशासन इसी सत्र में 120 सीटों पर प्रवेश लेगा। प्रवेश के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा, जो विश्वविद्यालय में प्रवेश से वंचित रह गए।
दो अन्य कॉलेजों में भी बीएएलएलबी शुरू करने की तैयारी
- सीएमपी डिग्री कॉलेज के बाद इविवि के दो अन्य संघटक कॉलेजों में भी बीएएलएलबी पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इनमें एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज शामिल हैं। एसएस खन्ना में बीएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए इविवि प्रशासन मंजूरी दे चुका ह्रै, लेकिन बार कौंसिल ऑफ इंडिया से मंजूरी का इंतजार है। बार कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम कॉलेज में पहले निरीक्षण करेगी और इसके बाद प्रस्ताव पर निर्णय लेगी। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी महाविद्यालय की गवर्निंग बॉडी ने बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। कॉलेज प्रशासन दो-तीन दिनों में प्रस्ताव इविवि प्रशासन को भेजेगा। इसके बाद इविवि प्रशासन एवं बार कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम अलग-अलग निरीक्षण करेगी और फिर प्रस्ताव पर कोई निर्णय लिया जाएगा।