{"_id":"5b4a482e4f1c1be94b8b4a98","slug":"41531594798-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से 20 की बजाय 100 रुपये लेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से 20 की बजाय 100 रुपये लेंगे चिकित्सक
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों से 20 की बजाय सौ रुपये लेंगे चिकित्सक
0 रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश, एनसीआर में तत्काल प्रभाव से किया गया लागू
इलाहाबाद। रेल सफर के दौरान अगर कोई यात्री बीमार पड़ता है तो उसे देखने के लिए आने वाले चिकित्सक अब पहले के मुकाबले पांच गुना फीस लेंगे। रेलवे बोर्ड के एक आदेश केतहत डाक्टर परामर्श शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया है। बोर्ड से मिले आदेश के बाद उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने फरमान जारी किया है कि अब 100 रुपये ही परामर्श शुल्क लिया जाए। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
दरअसल ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो स्टेशन पर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल के चिकित्सक को बुलाया जाता है। इसकी एवज में संबंधित यात्री द्वारा चिकित्सक को 20 रुपये परामर्श शुल्क के तौर पर देने होते हैं। वर्षों से भारतीय रेल में यह व्यवस्था चली आ रही है। अब रेलवे ने परामर्श शुल्क की राशि 20 रुपये से बढ़ाकर सौ रुपये कर दी है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश गुप्ता ने उत्तर मध्य रेलवे जोन समेत सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया है। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित का कहना है कि नया शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
ट्वीटर में बढ़ रही थी चिकित्सीय मदद की शिकायत
0 पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा ट्विटर के माध्यम से यात्रियों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शुरू करवाए जाने के बाद तमाम यात्रियों ने सिरदर्द, पेट दर्द आदि में भी ट्वीट कर चिकित्सकों को बुलाना शुरू कर दिया। इस वजह से चिकित्सकों को भी असुविधा होती थी। परामर्श शुल्क बढ़ा दिए जाने के बाद जिन यात्रियों को डॉक्टर की वाकई जरूरत होगी, वे ही उन्हें बुलाएंगे।