{"_id":"5a030d174f1c1b6d548bb9ea","slug":"41510149399-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर बुधवार को कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाकर मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि नोटबंदी ने व्यापारी, किसान और नौजवानों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम नगर निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा।
नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने सार्वजनिक स्थल पर काला दिवस मनाने के लिए डीएम से अनुमति मांगी, मगर जिला प्रशासन ने इनकार कर दिया। संसदीय कार्यालय पर एकजुट हुए कांग्रेसियों ने मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जिला सचिव डॉ. प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी देश के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद कई मिलें और फैक्ट्रियां बंद हो गईं। इससे नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि भाजपा केवल लोगों को दिन में सपने दिखा रही है।
आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि मोदी और योगी के काले कारनामे को उजागर करने के लिए ही आज काला दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा को अच्छी तरह समझ गई है। वह अब ऐसी गलती नहीं करेगी। बांह में काली पट्टी बांधकर केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर नीरज तिवारी, बद्रीनारायण शर्मा, लक्ष्मीशंकर, अशोक सिंह, पिंटू सिंह,उज्ज्वल शुक्ला, बृजेश मिश्र, विजय शुक्ल, बालगोविंद तिवारी, फूलचंद्र मिश्र, रामजी चौबे आदि मौजूद रहे।