{"_id":"59d64de44f1c1ba0538b5eb2","slug":"41507216868-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड इन चाहना के विरोध में सप्ताह भर चलेगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड इन चाहना के विरोध में सप्ताह भर चलेगा कार्यक्रम
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड इन चाइना के विरोध में सप्ताह भर चलेगा कार्यक्रम
नौ से 16 अक्तूबर तक स्वदेशी जागरण मंच चलाएगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दिवाली के पूर्व मेड इन चाइना उत्पादों के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। नौ अक्तूबर से 16 अक्तूबर के मध्य चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा बृहस्पतिवार को तय की गई। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक सुरेश नारायण शुक्ल, विभाग महिला प्रमुख अर्चना शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कटरा, अल्लापुर, नैनी, झूंसी, चौक, सिविल लाइंस में चाइनीज उत्पादों का विरोध किया जाएगा।
इस दौरान सभाएं, रैली, ड्रैगन दहन, जन जागरूकता अभियान आदि कार्यक्रम होंगे। नौ अक्तूबर को कटरा, 11 को अल्लापुर, 12 को नैनी, 13 को झूंसी, 14 को चौक एवं 16 को सिविल लाइंस में अभियान चलाया जाएगा। बैठक में नगर संयोजक प्रमोद शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, अरविंद श्रीवास्तव, अंजलि गोस्वामी, तन्मय उपाध्याय, रुचि दुबे, सरिता सिंह, मनीष सिंह, अनिल जायसवाल, संदीप उपाध्याय, डा. सलिगराम द्विवेदी, डा. अजय मिश्र, समीर त्रिपाठी, डा. आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।