फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर पढ़े शोध पत्र

बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर पढ़े शोध पत्र

Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर पढ़े शोध पत्र
बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए शोध पत्र
विज्ञापन

0 गोल्डन जुबली स्कूल में अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की बाल विज्ञान कांग्रेस
0 आठ नोडल सेंटर से 18 विद्यालयों के 463 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल में बुधवार को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें आठ नोडल सेंटरों से 18 विद्यालयों के 463 प्रतिभागी शामिल हुए। बाल वैज्ञानिकों ने जल, बालू एवं मिट्टी की गुणवत्ता, जैव विविधता, रासायनिक एवं जैविक खाद्य, औद्योगिक अपशिष्टों का कृषि के लिए पुनर्चक्रण, कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट का मानव जीवन पर दुष्प्रभाव, पेयजल की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, दिव्यांगों के लिए जीवन सुगम एवं उनकी आवश्यकताओं का आंकलन तथा जीवन शैली, आजीविका पर आधारित बीमारियों आदि विषयों पर शोध पत्र पढ़े।
इस मौके पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान के जिला समन्वयक डॉ. मोहम्मद मसूद ने बताया कि विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बाल वैज्ञानिकों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने शोध कार्य को सकारात्मक दिशा प्रदान करके अपने परिवेश की समस्याओं का वैज्ञानिक निदान पा सकते हैं। प्रधानाचार्या इंद्राणी गुप्ता ने बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। शोध पत्रों का मूल्यांकन सीएमपी डिग्री कॉलेज के डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. अमिता पांडेय, डॉ. दीपमाला गुप्ता, कुलभाष्कर आश्रम महाविद्यालय के डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. एसएस खरे, इंजीनियर मोहम्मद जैद, डॉ. आदेश वर्मा, डॉ. मरियम वसीम, असलम परवीन ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयन गोल्डेन जुबली की वरिष्ठ प्रवक्ता मुरली मनोहर सिन्हा एवं रेनू बजाज ने किया। प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन में चयनित हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के वैज्ञानिकों के समूह प्रमुख तीन नवंबर को टीपीएस में आयोजित पूर्व राज्य स्तरीय आयोजन में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बाल विज्ञान कांग्रेस का परिणाम
जूनियर वर्ग
नाम विद्यालय
आराध्या राय जेटीजीजेएस
खुशी यादव जेटीजीजेएस
आर्यन सिन्हा एमपीवीएम
अन्नया राय ऋषिकुल
गरिमा दुबे एसएमपीएस
प्रशंसा सोनी टीपीएस
भूमि शुक्ला एमपीवीएमजीएस
शिवांश रवि ऋषिकुल
अयान अख्तर टीपीएस
विवेक प्रताप सिंह राजा कमलाकर इंटर कॉलेज
पलक सिंह जेटीजीजेएस
रविकांत चौबे एमपीवीएम
00
सीनियर वर्ग
प्रज्ञा पांडेय जेटीजीजेएस
प्रणव एमपीवीएम
स्तुति गुप्ता जेटीआईसी
सिफा फातिमा टीपीएस
कपिल त्रिपाठी एमवीएम
प्रणय श्रीवास्तव एसपीएस
अभिनव शर्मा टीपीएस
यशस्वी पांडेय ऋषिकुल
प्रज्जवल श्रीवास्तव जेटीजीजेएस
जैनब फातिमा आर्मी पब्लिक स्कूल
अजीत सिंह एपीएस
अदिती केसरवानी टीपीएस
गौरव सिंह जेटीजीजेएस
विशाल स्वामी विवेकानंद
रितिक आरआरबी कॉन्वेंट
परिधि पंडा जेटीजीजेएस
मोहम्मद अहमद जाफरी टीपीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed