फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   41 black spots are snatching the lives of 46 people every month, new Yamuna bridge is the most deadly.

प्रयागराज : हर महीने 46 लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं 41 ब्लैक स्पॉट, नया यमुना पुल सर्वाधिक घातक

Sun, 03 Dec 2023 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 02:08 PM IST
सार

इसी साल जनवरी से अक्तूबर तक अकेले ब्लैक स्पॉट पर ही 461 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। ताबड़तोड़ हादसों को देखते हुए यातायात निदेशालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और जिले की प्रमुख सड़कों के 41 ठिकानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है।

विज्ञापन
41 black spots are snatching the lives of 46 people every month, new Yamuna bridge is the most deadly.
ब्लैक स्पॉट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच जिले के ब्लैक स्पॉट लोगों की जिंदगी के लिए काली रात साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि यहां के 41 ब्लैक स्पॉट पर हर महीने 46 लोगों की जान जा रही है। मौत के आंकड़ों के ग्राफ में नया यमुना पुल शीर्ष पर है। बीते तीन साल में यहां सर्वाधिक 35 लोगों की मौत हुई है। हादसों का आलम यह है कि पिछले साल 26 के मुकाबले इस साल ब्लैक स्पॉट भी 15 बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


इसी साल जनवरी से अक्तूबर तक अकेले ब्लैक स्पॉट पर ही 461 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। ताबड़तोड़ हादसों को देखते हुए यातायात निदेशालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और जिले की प्रमुख सड़कों के 41 ठिकानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। बावजूद इसके स्याह रात साबित हो रहे स्पॉट खत्म कराने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।

विज्ञापन

पिछले तीन सालों में 1669 की मौत

यातायात निदेशालय के आंकड़े के मुताबिक पिछले तीन सालों में कुल 1669 लोगों की सड़क दुर्घटना में जानें जा चुकी हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा (127) दुर्घटनाएं जून में हुई हैं, जबकि मौत का सबसे बड़ा झपट्टा मार्च में पड़ा। मार्च में कुल 61 लोगों ने जान गंवाई, जबकि 73 लोग घायल हुए। इतना सबकुछ होने के बावजूद यातायात पुलिस, आरटीओ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हादसे रोकने के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर ही लगा पाए हैं।

सड़क दुर्घटनाओं को घटाने के लिए ब्लैक स्पॉट पर बैरियर, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि हादसों पर लगाम लगाई जा सके। - अमित कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ब्लैक स्पॉट की सूची भेजी है। इसे गंभीरता के साथ दिखवा रहे हैं। जहां पर हादसों की वजह खराब सड़क बताई गई है, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही स्थिति ठीक हो जाएगी। - विजय कनौजिया, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी


ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं का आंकड़ा

वर्ष                        दुर्घटनाएं मौत घायल


2023 (अक्तूबर तक) 1058 461 706

2022             1370 603 886
2021             1165 535 751

2020             1178 531 759
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed