{"_id":"6a3ac170afaac7c644019e69","slug":"400-young-people-suffer-from-fatty-liver-due-to-junk-food-allahabad-news-c-262-1-ptp1003-171108-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जंक फूड से 400 युवा फैटी लिवर के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जंक फूड से 400 युवा फैटी लिवर के शिकार
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में महज एक हफ्ते में 400 युवा फैटी लिवर के शिकार पाए गए हैं। पिज्जा, बर्गर और अन्य जंक फूड के अत्यधिक सेवन को इसका मुख्य कारण बताया गया है। डॉक्टरों ने युवाओं में बढ़ती इस समस्या पर चिंता जताई है।
डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादातर मरीजों की आंखों और त्वचा में पीलापन था। जांच के बाद उनमें फैटी लिवर की पुष्टि हुई। तला-भुना भोजन, कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड की लत से लिवर में चर्बी जमा हो रही है। डॉ. मनोज खत्री ने कहा कि आंखों और त्वचा में पीलापन, लगातार थकान तथा पेट के दाएं हिस्से में दर्द को हल्के में न लें। समय पर इलाज न मिलने पर यह लिवर सिरोसिस में बदल सकता है।
फैटी लिवर: कारण और बचाव
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पिज्जा, बर्गर, तला-भुना भोजन और मैदा का अधिक सेवन फैटी लिवर के प्रमुख कारण हैं। शरीर अतिरिक्त कैलोरी को लिवर में चर्बी के रूप में जमा करता है। शराब का नियमित सेवन भी लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इससे बचने के लिए तला-भुना, मीठा और मैदा युक्त भोजन बंद करें। हरी सब्जियां, फल, दाल और सलाद को आहार में शामिल करें, साथ ही प्रतिदिन 30 से 45 मिनट तक व्यायाम करें।