{"_id":"5eab1b4a8ebc3e90835dd27f","slug":"4-people-came-from-mumbai-met-corona-suspected-city-news-ald2746589104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए चार लोग मिले संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आए चार लोग मिले संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से गाड़ी कर संगमनगरी पहुंचे चार लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। एसआरएन अस्पताल की कोरोना ओपीडी में पहुंचे इन लोगों को प्राथमिक जांच के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं एक अन्य महिला को भी बुखार और सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती किया गया है। बुधवार को भी मुंबई से आए तीन युवकों को कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। एसआरएन अस्पताल की कोरोना ओपीडी में बृहस्पतिवार को भीड़ रही।
यहां पहुंचे चार लोगों ने जब यह बताया कि वह मुंबई से आए हैं तो उनकी जांच प्राथमिकता के आधार पर की गई। उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत पर तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। एसआरएन में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार के मुताबिक चारों लोगों के स्वाब नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए हैं। ओपीडी में आई एक अन्य महिला का भी भर्ती कर नमूना जांच के लिए लिया गया है। वहीं बुधवार को भर्ती युवकों की हालत स्थिर बनी है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरत हुई तो उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कराया जाएगा।