फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   36 years after the capture of the killer in Prayagraj

प्रयागराज में 36 साल बाद पकड़ा गया हत्यारोपी

Sat, 29 Jun 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
36 years after the capture of the killer in Prayagraj
36 years after the capture of the killer in Prayagraj
36 साल बाद पुलिस के हाथ आया हत्यारोपी
विज्ञापन

वारंट जारी होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज। करीब छत्तीस साल पहले नैनी में एक व्यक्ति की हत्या करके फरार हुए हत्यारोपी को आज मुठ्ठीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक खोखा उर्फ छोटेलाल पुत्र चंदू धोबी निवासी गढ़इवा पर 1983 में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में नैनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद कुछ समय वह जेल में रहा, फिर जमानत पर बाहर आ गया लेकिन फिर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद से वह लगातार फरारी काट रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वांरट भी जारी किया लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। शुक्रवार को मुठ्ठीगंज इंस्पेक्टर संजय सिंह को उसके ईसीसी कॉलेज के पास यमुना नदी के किनारे मौजूद होने की भनक मिली। उसके बाद उन्होंने छापेमारी करके आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed