{"_id":"5f7739746b0def5c7759b1e2","slug":"35-activists-including-wife-of-aap-mp-sanjay-singh-sent-to-jail-in-protest-against-hathras-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड के विरोध में उपवास पर बैठीं आप सांसद संजय सिंह की पत्नी सहित 35 कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड के विरोध में उपवास पर बैठीं आप सांसद संजय सिंह की पत्नी सहित 35 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2020 02:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
हाथरस की घटना के विरोध में उपवास कर रहीं आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में दुष्कर्म के मामले में आप कार्यकर्ताओं का आक्रोश शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर पहुंचकर उपवास रखा और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बालसन चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। कार्यकर्ताओं को देर रात तक वहां रखा गया।
बालसन चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के रवैये पर कड़ा एतराज जताया। कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन योगी सरकार तानाशाही करते हुए प्रदर्शनकारियों पर जुल्म ढा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।
पुलिस ने सांसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद, महासचिव सर्वेश यादव, दिनेश पटेल, संजय पांडे, पूनम सिंह, सानिया मिर्जा, सुनैना, शिमला श्री, आकाश सिंह, सुलताना हनीफ, सुनीता त्यागी, अभिलाषा कौशल, ज्योति प्रकाश चौबे, महानगर अध्यक्ष रीना राय, मोहम्मद जाबिर सहित 35 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

prayagraj news : आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह।
- फोटो : prayagraj