फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   3200 quintals of paddy lying dumped on the purchase of wheat since 17

Prayagraj News: 17 से गेहूं की खरीद पर डंप पड़ा 3200 क्विटंल धान

Sat, 14 Mar 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 14 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
3200 quintals of paddy lying dumped on the purchase of wheat since 17
मेजा के साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में खरीदे गए धान का दो माह बाद भी नहीं हो सका उठान। डंप पड - फोटो : संवाद
17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होनी है लेकिन साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में 3200 क्विटंल धान डंप पड़ा हुआ है। जो किसानों से खरीदा गया था। आरोप है कि दो माह बाद भी खरीदे गए धान को मिलर उठा ही नहीं रहे हैं। ऐसे में शुरू होने के पहले ही गेहूं खरीद पर संकट खड़े होने लगे हैं। साधन सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी ने कई बार यूपीएसएस के जिला प्रबंधक को पत्र भेजकर समिति परिसर में डंप धान के उठान की मांग की, लेकिन कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मेजा विकास खंड के साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में धान क्रय केंद्र बनाया गया था। यहां पर धान की खरीद 8239 क्विंटल की गई थी जिसमें 3200 क्विंटल धान का मिलर द्वारा उठान ही नहीं किया गया। जिससे दो माह बाद भी साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला के कैंपस में धान डंप पड़ा हुआ है। साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला के केंद्र प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत के बाद भी धान का उठान नहीं किया गया। जिससे समिति के परिसर में धान डंप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन



दो माह बाद भी खरीदे गए धान का उठान न होने से साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला का परिसर भरा है। धान उठान के लिए यूपीएसएस के प्रबंधक से वार्ता की गई है। -राहुल तिवारी, अध्यक्ष, साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला
विज्ञापन
विज्ञापन




भुगतान न होने पर जताई नाराजगी
धान खरीद के बाद भी किसानों को उनको समर्थन मूल्य का भुगतान न होने की शिकायत पर सहायक आयुक्त एंवं सहायक निबंधक सहकारिता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने यूपीएसएस के जिला प्रबंधक उपेंद्र मिश्रा को पत्र भेजकर कहा कि है कि तत्काल धान की डिलिवरी संबंधित मिलर को कराते हुए देय सीएमआर का शत प्रतिशत प्रेषण केंद्रीय पूल में कराना सुनिश्चित करें।

केंद्र का लगा रहे हैं किसान चक्कर
धान खरीद के बाद भी कई किसानों का दो माह बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में कई किसान क्रय केंद्र का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। चिलबिला गांव के किसान संतोष शुक्ला ने बताया कि साधन सहकारी समिति शुक्लपुर में धान बेंचा था। अभी भी 35 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य नहीं मिल सका है। अटखरिया गांव के किसान संगम लाल पांडेय ने बताया कि 60 क्विंटल धान का पैसा नहीं मिल सका है। इसी प्रकार किसान अरूण कुमार, रजऊ पांडेय ने भी समर्थन मूल्य न मिल पाने पर गहरी नाराजगी जताई है।


साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में खरीदे गए धान अब तक डंप पड़े हैं, इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल जानकारी जुटाकर विभाग को पत्र लिखा जाएगा। समस्या का समाधान भी कराया जाएगा। - सुरेंद्र प्रताप यादव, एसडीएम मेजा



मेजा में 12 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
मेजा तहसील में 12 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। मेजा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग के सात क्रय केंद्रों के साथ एक सचल केंद्र होगा। सचल केंद्र किसानों के घर जाकर गेहूं खरीदेगा। वहीं दो यूपीसीयू के, दो पीसीएफ के और एक एफसीआई के केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed