{"_id":"5bcf4cc0bdec22697e538c73","slug":"31540312256-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुरू
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुरू
स्टोनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ के लिए भी मांगे आवेदन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर एवं हिंदी प्राध्यापक परीक्षा-2018 और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं डी परीक्षा-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर निर्धारित की गई है।
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर एवं हिंदी प्राध्यापक परीक्षा-2018 के आवेदन 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन शुल्क जमा करने और ऑफलाइन चालान की अंतिम तिथि 21 नवंबर (शाम पांच बजे तक) निर्धारित की गई है। चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 26 नवंबर तय की गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर-1) 12 जनवरी को प्रस्तावित है जबकि पेपर-2 की परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं डी परीक्षा-2018 के ऑनलाइन आवेदन भी 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन शुल्क जमा करने और ऑफलाइन चालान की अंतिम तिथि 21 नवंबर (शाम पांच बजे तक) निर्धारित की गई है। चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा एक से छह फरवरी तक आयोजित की जाएगी।