फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज से संबंधित तीन खबरें

एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज से संबंधित तीन खबरें

Mon, 24 Sep 2018 08:36 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज से संबंधित तीन खबरें
दामोदार श्री सम्मान के लिए दस दावेदारों का चयन
विज्ञापन

दावेदारों में चार मेधावी छात्र इलाहाबाद के
एसएस खन्ना में दो अक्तूबर को होगा समारोह
इलाहाबाद। एसएस खन्ना महाविद्यालय में दो अक्तूबर को आयोजित होने वाले दामोदर श्री राष्ट्रीय अकादमिक विशिष्टता सम्मान के लिए दस दावेदारों के नाम का चयन किया गया है। इनमें चार मेधावी छात्र इलाहाबाद के हैं। एक छात्र इग्नू इलाहाबाद और तीन छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हैं।
दामोदर श्री राष्ट्रीय अकादमिक विशिष्टता सम्मान के लिए जिन दस दावेदारों का चयन किया गया है, उनमें यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की सुचिस्मितो, इग्नू इलाहाबाद के शक्ति नंदन जायसवाल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर्वेश सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, आकाश सिंह, कानपुर आईआईटी की पुजारिनी दास, विश्वभारती शांति निकेतन की पॉलमी चक्रवर्ती, बेथनी कॉलेज कोलकाता की स्वर्नली सरकार, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बंगलूरू के अनहद नारायण और आईआईटी मद्रास के आदित्य जीवन्नावर शामिल हैं। इनके नाम एसएस खन्ना कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार के विषय ‘टेक्नोलॉजी एंड द ह्यूमन मांइड’ पर देश भर से प्रविष्टि आईं। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने विषय पर लेख भेजे थे और कई चरणों की स्क्रीनिंग के दस दावेदारों का चयन किया गया। अब इनमें से पांच दावेदारों को पुरस्कार के लिए अंतिम चयन दो अक्तूबर को होगा। दामोदर श्री राष्ट्रीय अकादमिक विशिष्टता सम्मान समारोह के पहले सत्र में सभी दस दावेदार प्रेजेंटेशन देंगे। इनमें से विजेता को ‘दामोदर श्री ट्रॉफी’ के साथ दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि दूसरा स्थान पाने वाले को एक लाख और तीसरा स्थान पाने वाले को दो लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ स्नातक वर्गीय प्रतिभागी और संयोजन समिति द्वारा निर्णीत प्रतिभागी को 30-30 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed