फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इंटरव्यू तो हुआ पर रिजल्ट का भरोसा नहीं

इंटरव्यू तो हुआ पर रिजल्ट का भरोसा नहीं

Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
इंटरव्यू तो हुआ पर रिजल्ट का भरोसा नहीं
इंटरव्यू तो हुआ, पर रिजल्ट का भरोसा नहीं
विज्ञापन

0 जूनियर असिस्टेंट के परिणाम का लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार
0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन न होने से प्रतियोगी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन न होने से लाखों प्रतियोगी परेशान हैं। इनका भविष्य अधर में फंसा हुआ है। जूनियर असिस्टेंट के लिए इंटरव्यू दे चुके अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम जारी होने का इंतजार है। प्रतियोगियों में इस बात को लेकर उहापोह है कि आयोग का गठन होने के बाद पहले लंबित परिणाम जारी होंगे या नए सिरे से विज्ञापन जारी कर भर्ती कराई जाएगी। इस बाबत शासन स्तर से भी स्थित स्पष्ट नहीं की गई है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछली सरकार के कार्यकाल में कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराया था। जूनियर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू कराया जा चुका था जबकि ग्राम पंचायन अधिकारी के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही थी। इसके अलावा कॉमर्शियल विभाग में भी भर्तियां होनी थीं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग कर दिया गया और पूरी भर्ती प्रक्रिया ठप हो गई। नौ माह से अधिक समय बीत चुका है और अधीनस्थ आयोग में अब तक गठन नहीं हुआ है। हालांकि शासन स्तर से संकेत मिल चुके हैं कि आयोग का गठन जनवरी माह में कर दिया जाएगा लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पिछली सरकार में जिन परीक्षाओं का आयोजन या परिणाम लंबित है, उनका क्या होगा।
विज्ञापन

जूनियर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। अंतिम परिणाम जारी होना था लेकिन इसे रोक दिया गया। परिणाम रोके जाने के बाद सवाल उठने लगे कि इस परीक्षा के तहत अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी या नहीं। साथ ही यह सवाल भी उठने लगे कि ग्राम पंचायत अधिकारी पद के लिए शेष रहे गए इंटरव्यू का क्या होगा। ऐसे तमाम सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझा रखा है। प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष शेर सिंह का कहना है कि शासन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का तत्काल गठन करे और यह भी स्पष्ट करे कि पुरानी परीक्षाओं के परिणाम कब जारी होंगे और जो इंटरव्यू बाकी रह गए हैं, उन्हें कब पूरा कराया जाएगा ताकि प्रतियोगियों के लिए असमंजस की स्थित खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed