{"_id":"5a2852e44f1c1b96698b78bb","slug":"31512592100-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत स्काउट कॉलेज में वा र्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत स्काउट कॉलेज में वा र्षिकोत्सव
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा का ध्येय केवल पाठ्यक्रम पूरा कर लेना नहीं
0 भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बोले न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय
0 छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों से बांधा समा
इलाहाबाद। भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों, कुशल खिलाड़ियों, विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने लोकगीत, कव्वाली प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी। बालगीत तथा शिव तांडव की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। छात्रों ने देशभक्ति गीतों प्रस्तुत कर समा बांधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय ने छात्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ संस्कारपरक सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक हैं। वास्तव में शिक्षा का ध्येय केवल पाठ्यक्रम पूरा कर लेना नहीं होना चाहिए, बल्कि विविध आयामों के जरिए समाज के विकास में छात्रों को उनकी अहम भूमिका की अनुभूति कराना भी होता है।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्य डॉ.योगेश चंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रदेश निरीक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ (पूर्वी) चिंतामणि ने कहा कि विद्यालय की प्रत्येक गतिविधियां स्काउटिंग की भावना से अभिप्रेरित हैं। संचालन प्रमोद कुमार शुक्ला एवं उप प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसमें प्रो.एसके शर्मा, प्रो.जेपी मिश्र, पुरा छात्र एवं अपर महाधिवक्ता विनोद कांत श्रीवास्तव, बृजेश शर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल, लल्लू प्रसाद त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्र, सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ.योगेंद्र सिंह, डॉ.सभापति तिवारी आदि मौजूद थे।