{"_id":"59c535b54f1c1bdd148b4e58","slug":"31506096565-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने तक बन जाएगी खादी नीति
0 मंत्री सत्यदेव पचौरी बोले, खादी पर दी जाएगी 15 प्रतिशत सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश में खादी नीति अगले महीने तक लागू हो जाएगी। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है। कैबिनेट की अगली बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी।
मंत्री ने बताया कि ‘खादी फॉर फैशन, खादी फॉर नेशन’ के तहत विस्तार किया जाएगा। इसके तहत नीति में खादी पर सब्सिडी बढ़ाकर 10 से 15 फीसदी करने का प्रस्ताव शामिल है। इसमें से पांच प्रतिशत राशि कामगारों को दी जाएगी, जो सीधे उनके खाते में जाएगी। इसके अलावा पांच-पांच फीसदी राशि दुकानदारों और समितियों को दी जाएगी। बताया कि सोलर चर्खा से खादी बनाने की योजना इलाहाबाद में भी लागू की जाएगी। वाराणसी में इसकी शुरुआत हो चुकी है। मंत्री ने बताया कि अगले वर्ष विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू होगी। इसके तहत उद्योग के लिए पांच लाख रुपये तक लोन स्वीकृत किए जाएंगे। इसके अलावा हथकरघा उद्योग को विकसित करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोले जा रहे हैं। कुटीर और ग्रामीण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
क्राफ्ट मेला में दिखी भारतीय संस्कृति
इलाहाबाद। मैसर्स सिटिजनकरघा औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति की ओर से भारतीय हस्तशिल्प क्राफ्ट मेला शुक्रवार को उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र में शुरू हुआ। उद्घाटन खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने किया। मेला में राजस्थान, गुजरात, कश्मीर, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के कलाकार और उनकी कृतियां शामिल हैं। मेला एक अक्तूबर तक चलेगा।