फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईसीसी

ईसीसी

Sat, 10 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
ईसीसी
ईसीसी में होटल मैनेजमेंट में यूजी कोर्स
विज्ञापन

0 डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट के छात्रों को मिले नए अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के सेंटर फॉर होटल मैनेजमेंट से कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान अब छात्रों को वर्ष में दो बार डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने का अवसर दे रहा है। यहां के छात्रों को देश के अच्छे होटल में कैरियर शुरू करने के लिए ऑफर भी आ रहे हैं। इस उपलब्धि से प्रेरित होकर कॉलेज की ओर से होटल मैनेजमेंट में यूजी कोर्स शुरू हो रहा है। कॉलेज में होटल मैनेजमेंट के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई।
प्राचार्य डॉ. मारविन मैसी ने बताया कि होटल मैनेजमेंट का कोर्स चलाने वाला ईसीसी देश के चुनिंदा कॉलेजों की श्रेणी में आ गया है। ईसीसी में जनवरी सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। कॉलेज में होटल मैनेजमेंट में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करने की योजना है। वीओक के लिए प्रवेश प्रक्रि या शुरू हो गई है, इसमें प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून है। प्रवेश परीक्षा 17 जून को होगी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों के स्किल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए कॉलेज नई योजनाएं लेकर आया है। सेंटर के छात्रों की उपलब्धियों को साझा करने के लिए बुलाए गए कान्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि अब सेंटर में इस कोर्स की पचास सीट पर एडमिशन जुलाई और जनवरी में होगा। बताया कि डिप्लोमा कर रहे कई छात्रों को चयन स्किल बेस ट्रेनिंग के लिए मैरियट होटल एंड रिसार्ट हैदराबाद एवं विजयश्री रिसार्ट एंड हैरीटेज होटल कर्नाटक भेजा जा रहा है। कोआर्डिनेटर डॉ. शीतला प्रसाद ने सेंटर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed