फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   312 schools debar for UP board exam 2021

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए प्रदेश के 312 विद्यालय डिबार

Tue, 26 Jan 2021 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
312 schools debar for UP board exam 2021
up board - फोटो : Social Media
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2021 परीक्षा के लिए प्रदेश के 312 विद्यालयों को डिबार कर दिया है। बोर्ड की ओर से डिबार विद्यालयों पर निर्णय नहीं होने से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में देरी हुई। इस बीच बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण की नीति में बदलाव किए जाने के बाद रविवार को देर रात डिबार केंद्रों की सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन


डिबार विद्यालयों में सबसे अधिक 60 विद्यालय अलीगढ़ जिले के हैं जबकि फिरोजाबाद के 24, प्रयागराज के 17, प्रतापगढ़ के 14, मथुरा के 11 एवं आगरा-गोरखपुर के 10-10 विद्यालयों को डिबार की सूची में शामिल किया गया है। बोर्ड की ओर से जारी 312 डिबार विद्यालयों की सूची में 51 विद्यालय आजीवन डिबार हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से 2020 की परीक्षा में 433 विद्यालयों को डिबार किया गया था। इस बार यह संख्या 121 कम होकर 312 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर केंद्र निर्धारण नीति में बदलाव किए जाने के बाद अबकी एक कक्ष में 26 परीक्षार्थियों की जगह 23 को बिठाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में 2021 की परीक्षा में 2020 की अपेक्षा 10 से 15 फीसदी केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं परीक्षा के दौरान सीसीटीवी, राउटर की व्यवस्था होने पर ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।

प्रदेश में जिलेवार डिबार किए गए विद्यालयों

आगरा में 10, फिरोजाबाद में 24 ,  मैनपुरी में 03, एटा में 07, मथुुरा में 11, अलीगढ़ में 60, हाथरस में 03, कासगंज, बुलंदशहर में 01 मेरठ में 05, मुजफ्फरनगर में 4, सहारनपुर में 01, मुरादाबाद में 02, बिजनौर में 01, रामपुर में 06, संभल में 01, बरेली में 03, बदायूं में 03, शाहजहांपुर में 03, पीलीभीत में 05, लखीमपुर खीरी में 02, सीतापुर में 01, हरदोई में 09, लखनऊ में 03, रायबरेली में 03, कानपुर नगर में 03, कानपुर देहात में 02, फर्रूखाबाद में 02, इटवा में 03,  कन्नौज में 02, औरैया में 03, झांसी में 01, प्रतापगढ़ में 14, प्रयागराज में 17 विद्यालयों को डिबार कर दिया है।

वहीं  कौशाम्बी में 05, फतेहपुर में 02, सुल्तानपुर में 01, अयोध्या में 02, आजमगढ़ में 15, मऊ में 08, बलिया में 20, वाराणसी में 02, जौनपुर में 02, गाजीपुर में 07, गोंडा में 01, बलरामपुर में 01, बस्ती में 03, बहराइच में 04, श्रावस्ती में 01, देवरिया में 01, गोरखपुर में 10, महराजगंज में 02, कुशीनगर में 02, सिद्घार्थनगर में 02 विद्यालयों को डिबार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed