फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   29.50 km inner ring road will be built in the first phase, work will be completed in two years

प्रयागराज : प्रथम चरण में 29.50 किमी बनेगी इनर रिंग रोड, दो वर्ष में पूरा कराया जाएगा काम

Sun, 13 Mar 2022 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 12:53 AM IST
सार

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर प्रस्तावित इनर रिंग रोड परियोजना के प्रथम चरण के लिए जिले के 45 गांवों के चार हजार किसानों की भूमि अंतिम रूप से अधिग्रहीत करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन
29.50 km inner ring road will be built in the first phase, work will be completed in two years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जिले के विकास की महात्वाकांक्षी इनर रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम रूप से पूरी कर ली गई है। इस परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि का रकबा भी जारी कर दिया गया। एनएचएआई की धारा 3-डी के तहत 45 गांवों के किसानों के भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। अब इस परियोजना के तहत प्रभावित हुए चार हजार किसानों को मुआवजा वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर प्रस्तावित इनर रिंग रोड परियोजना के प्रथम चरण के लिए जिले के 45 गांवों के चार हजार किसानों की भूमि अंतिम रूप से अधिग्रहीत करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इसी के साथ भूमि अधिग्रहण के लिए  3-डी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके बाद अब इस परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

विज्ञापन

चार हजार किसानों की भूमि की जा रही अधिग्रहीत

इनर रिंग रोड परियोजना में प्रभावित होने वाले किसानों के भूमि, भवनों, बगीचों, कुओं के स्वामित्व विवाद के अलावा मुआवजा संबंधी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद चार हजार किसानों की भूमि इसके लिए अधिग्रहीत की जा रही है। 3-डी प्रस्ताव में प्रभावित किसानों का ब्यौरा और उनकी भूमि के अलावा भवन, बाग, कुएं का भी विवरण शामिल किया गया है।

रीवा रोड से जीटी रोड पर महुआरी, लवाइन कला होते हुए अंदावा के रास्ते इस रिंग रोड को आगे ले जाकर सहसों में फिर एनएच-2 से मिला दिया जाएगा। कानपुर से वाराणसी को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर इनर रिंग रोड के प्रथम चरण का निर्माण आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखकर कराया जाएगा।

कुंभ की सबसे अहम परियोजना होगी इनर रिंग रोड
आगामी कुंभ मेला को देखते हुए इस इनर रिंग रोड का निर्माण जल्द आरंभ कराया जाएगा। यह कुंभ की सबसे अहम परियोजना होगी। इस इनर रिंग रोड के के बन जाने से कानपुर से मध्य प्रदेश जाने वाले वाहनों को शहर में इंट्री नहीं करनी होगी। वहीं, एमपी से कानपुर या वाराणसी जाने वालों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। बिना शहर में प्रवेश किए रिंग रोड के रास्ते निकल जाएंगे। इससे शहरियों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम रूप से पूरी करने के साथ ही एनएचएआई की धारा 3-डी के तहत प्रभावित किसानों और भूमि का रकबा जारी कर दिया गया है।  अब प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण का काम शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण जल्द आरंभ होगा, ताकि इसे कुंभ से पहले पूरा कराया जा सके। -एके राय, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed