फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   28 professional guarantors marked in the district, case will be filed

जिले में 28 पेशेवर जमानतदार चिह्नित, दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 18 Oct 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
28 professional guarantors marked in the district, case will be filed
28 professional guarantors marked in the district, case will be filed
प्रयागराज। रुपये लेकर या सांठगांठ के चलते अपराधियों की मदद करने वाले जिले के दो दर्जन से ज्यादा लोग पुलिस के रडार पर हैं। यह ऐसे लोग हैं जो अपराधी के एक नहीं बल्कि कई केसों में जमानतदार बने। एडीजी जोन की पहल पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। जिनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एडीजी जोन सुजीत कुमार पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करते ही साफ कर दिया था कि उनके निशाने पर अपराधियों के साथ ऐसे लोग भी हैं जो किसी न किसी रूप से अपराधियों के मददगार हैं। उनका मानना है कि ऐसे लोग प्रत्यक्ष रूप से न सही लेकिन परोक्ष रूप से अपराध में लिप्त हैं या उसके होने में कहीं न कहीं कारक हैं। इसी के तहत पिछले दिनों उन्होंने जोन के आठों जनपदों के शातिर अपराधियों को चिह्नित कराया। इसके बाद उन पर दर्ज मुकदमों की भी जानकारी जुटाई। यही नहीं, मुकदमों की प्रगति के बारे में भी सूचना एकत्र कराई। इस दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई।
विज्ञापन

पता चला कि कुछ शातिर अपराधियों के कई मामलों में जमानत लेने वाले व्यक्ति एक ही हैं। जांच पड़ताल कराई गई तो जोन में कुल 88 ऐसे लोग चिह्नित किए गए जो पेशेवर जमानतदार निकले। जिले में ऐसे लोगों की संख्या 28 निकली। अफसरों ने बताया कि यह ऐसे लोग हैं जिनका नाम एक ही अपराधी के 10-10 केसों में जमानतदार के तौर पर दर्ज है। जिसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो फर्जीवाड़ा व अपराधियों की मदद करने के आरोप में इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मुकदमों की मिली है जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, जोन में फिलहाल जिन मुकदमों में, अपराधियों की जमानत में पेशेवर जमानतदारों की संलिप्तिता पाई गई है, उनकी संख्या 31 है। इन मामलों की गहनता से छानबीन कराने के बाद पता चला कि संबंधित व्यक्ति का नाम एक नहीं बल्कि कई मामलों में जमानतदार के तौर पर दर्ज है। जिससे साफ है कि यह वह जमानतदार हैं जिन्होंने किसी लालच या फिर अपराधियों से सांठगांठ के चलते उनकी जमानत ली। जिसके बाद जोन के सभी जिलों केे पुलिस अफसरों को इनके बारे में और जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्जन-
जमानत पर छूटे अपराधियों के मामलो की जानकारी जुटाने पर इस मामले की जानकारी हुई। पता चला कि पेशेवर जमानतदारों की मदद से वह जेल से छूटकर फिर आपराधिक वारदातों में लिप्त हो जा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
सुजीत कुमार पांडेय, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed