फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2700 seats remain vacant even after first rounding of special round

स्पेशल राउंड की पहली काउंसलिंग के बाद भी खाली रह गईं 2700 सीटें 

Mon, 30 Nov 2020 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
2700 seats remain vacant even after first rounding of special round
mnnit prayagraj - फोटो : prayagraj
सीसैब की ओर से हुई स्पेशल राउंड-1 की काउंसलिंग के बाद भी एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों की 2700 सीटें खाली रह गईं। अब इन खाली सीटों को भरने के लिए स्पेशल राउंड-टू की काउंसलिंग शुरू हो गई है। बता दें कि पहले जोसा की काउंसलिंग के बाद एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों की खाली सीटें पहले राउंड में भर जाती थीं।
विज्ञापन


सीसैब के चैयरमैन एवं एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि रिक्त 2700 सीटों के सापेक्ष स्पेशल राउंड टू की काउंसलिंग शुरू हो गई है। इस राउंड में काउंसलिंग कराने वाले छात्रों को एक दिसंबर तक शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराके संबंधित संस्थान में जमा करना होगा।
विज्ञापन


जोसा की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीसैब ने 16 नवंबर से स्पेशल राउंड की काउंसलिंग शुरू हुई थी। सीटें रिक्त होने के कारण स्पेशल राउंड टू की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि अधिक संख्या में सीटें रिक्त होने पर स्पेशल राउंड थ्री की काउंसलिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed