फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   27 Additional Judges of High Court sworn in as permanent judges

हाईकोर्ट के 27 अपर न्यायाधीशों ने स्थायी जज की शपथ ली

Fri, 20 Nov 2020 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
27 Additional Judges of High Court sworn in as permanent judges
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के 27 अपर न्यायाधीशों ने शुक्रवार को स्थायी न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। इसके लिए  मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने भोजनावकाश के ठीक बाद अपने न्याय कक्ष में आयोजित सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। कोरोना के कारण मुख्य न्यायमूर्ति कक्ष में सिर्फ शपथ लेने वाले न्यायाधीशों और उनके परिवार के  सदस्य को ही उपस्थित रहने की अनुमति दी गई थी। अन्य लोगों को यूट्यूब के जरिए शपथ ग्रहण लाइव देखने की हाईकोर्ट द्वारा व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन


स्थायी न्यायाधीश की शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया, न्यायमूर्ति आलोक माथुर, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया, न्यायमूर्ति सौरभ लावनिया, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, न्यायमूर्ति राजीव सिंह, न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान, न्यायमूर्ति अरुणेश सिंह पवार ,न्यायमूर्ति डॉ वाईके श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति मनीष माथुर, न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल, न्यायमूर्ति रामकृष्ण गौतम, न्यायमूर्ति उमेश कुमार, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अनिल कुमार नवम, न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार चतुर्थ, न्यायमूर्ति मोहम्मद फैज आलम खान, न्यायमूर्ति विकास कुंवर श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता,  न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जौहरी, न्यायमूर्ति राजबीर सिंह व न्यायमूर्ति अजीत सिंह शामिल हैं। 27 न्यायाधीशों को स्थायी किए जाने के बाद हाईकोर्ट में स्थायी जजों की संख्या 82 हो गई है। जबकि कुल 14 अपर न्यायाधीश कार्यरत हैं। कुल जजों की संख्या वर्तमान में 96 है। हाईकोर्ट अधिकारी कर्मचारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और संघ के अन्य पदाधिकारियों ने स्थायी पद की शपथ लेने वाले न्यायाधीशों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed