फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2613 ticket cancelled due to fog and CAA protest

कोहरा और सीएए के चलते 2613 टिकट निरस्त

Fri, 27 Dec 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
2613 ticket cancelled due to fog and CAA protest
2613 ticket cancelled due to fog and CAA protest - फोटो : CITY DESK
समय की पटरी से उतरी प्रयागराज समेत सभी प्रमुख ट्रेनें
विज्ञापन

प्रयागराज। पिछले कुछ दिन से पड़ रहे कोहरे ने तमाम ट्रेनों को समय की पटरी से उतार दिया है। आलम यह है कि सुबह की ट्रेनें शाम को और रात की ट्रेेनें सुबह पहुंच रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी और पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून के चलते सप्ताह भर में ही हजारों की संख्या में यात्री अपने टिकट निरस्त करवा चुके हैं। सिर्फ इलाहाबाद जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर की बात करें तो यहां 19 दिसंबर से 25 दिसंबर की अवधि में 2613 टिकट यात्रियों ने निरस्त करवाएं। इससे रेलवे को भी लाखों रुपये का रिफंड देना पड़ा।
बीते एक सप्ताह के दौरान इलाहाबाद जंक्शन से सर्वाधिक 551 टिकट शुक्रवार 20 दिसंबर को निरस्त हुए, जबकि इसके अगले दिन निरस्त होने वाले टिकट की संख्या 440 रही। मौजूदा दौर में काउंटर टिकट के मुकाबले तीन गुना टिकट ऑन लाइन बुक होते हैं। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि सप्ताह भर में ही तकरीबन पांच हजार ऑन लाइन टिकट भी यात्रियों ने निरस्त करवाएं। उधर बृहस्पतिवार को भी इलाहाबाद जंक्शन आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 11.05 बजे आई तो जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से दिन में ढाई बजे यहां पहुंची। विलंब से आने की वजह से शाम को संगम एक्सप्रेस भी लगातार दूसरे दिन समय से रवाना नहीं हो सकी। संगम शाम 5.45 की बजाय 7.45 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख ट्रेनों की लेट लतीफी
हमसफर एक्सप्रेस 3.05 घंटे
प्रयागराज एक्सप्रेस 3.50 घंटे
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4.45 घंटे
हावड़ा राजधानी 6.30 घंटे
पटना राजधानी 5.20 घंटे
नई दिल्ली-मंडुवाडीह 6.20 घंटे
स्वतंत्रता सेनानी 9.00 घंटे
ब्रह्मपुत्र मेल 6.05 घंटे
शिवगंगा एक्सप्रेस 3.00 घंटे
मुरी एक्सप्रेस 3.30 घंटे
जंक्शन से निरस्त होने वाले टिकट की संख्या
तारीख आरक्षित टिकट की संख्या
19 दिसंबर 385
20 दिसंबर 551
21 दिसंबर 440
22 दिसंबर 311
23 दिसंबर 353
24 दिसंबर 359
25 दिसंबर 214
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed