{"_id":"63a9e9b05782464cca67e9c8","slug":"250-bigha-plotting-of-atiq-company-pda-runs-bulldozer-in-pipri-at-gauspur-kathula","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : अतीक कंपनी की 250 बीघा प्लाटिंग ढहाई पीडीए ने पिपरी में गौसपुर कटहुला में चलाया बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : अतीक कंपनी की 250 बीघा प्लाटिंग ढहाई पीडीए ने पिपरी में गौसपुर कटहुला में चलाया बुल्डोजर
Tue, 27 Dec 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:06 AM IST
सार
पीडीए के अफसर मयटीम मंगलवार दोपहर में पहले कटहुला गौसपुर में पहुंचे। यहां करीब 200 बीघा जमीन पर नन्हे प्रधान, सोनू, मोनू व माजिद ने अवैध प्लाटिंग कर रखी थी। यहां बुल्डोजर चलवाकर प्लाटिंग ध्वस्त करा दी गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
अतीक अहमद के करीबियों की ओर से पिपरी के गौसपुर कटहुला में 200 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग मंगलवार को ध्वस्त कर दी गई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुल्डोजर चलवाकर प्लाटिंग जमींदोज करवा दी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पिपरी थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
पीडीए के अफसर मयटीम मंगलवार दोपहर में पहले कटहुला गौसपुर में पहुंचे। यहां करीब 200 बीघा जमीन पर नन्हे प्रधान, सोनू, मोनू व माजिद ने अवैध प्लाटिंग कर रखी थी। यहां बुल्डोजर चलवाकर प्लाटिंग ध्वस्त करा दी गई। इसके बाद टीम चिरला मुंजफता पहुंची और यहां रामानंद पाल की ओर से 50 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को जमींदोज कराया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि उक्त प्लाटिंग अतीक के गुर्गों की ओर से की जा रही थी। ओएसडी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करा दी गई है। साथ ही पिपरी थाने में अभियोग पंजीकृत करने के लिए तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन