फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   25 personal IDs were kept for black marketing of e-tickets

ई-टिकट की कालाबाजारी के लिए बना रखी थी 25 पर्सनल आईडी

Mon, 05 Jul 2021 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

  • जन सेवा केंद्र की आड़ में युवक कर रहा था ई टिकट की बिक्री, आरपीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
25 personal IDs were kept for black marketing of e-tickets
रेल टिकट

विस्तार

एक नहीं, दो नहीं कुल 25 पर्सनल आईडी से ई टिकट बनाने वाले को आरपीएफ प्रयागराज की टीम ने सोमवार को पकड़ लिया। जांच के दौरान मालूम पड़ा कि वह अपनी सभी पर्सनल आईडी हजारों रुपये के ई टिकट बना चुका है। आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि मुट्टीगंज थाना क्षेत्र स्थित मालवीय नगर में विमल कुमार नाम का व्यक्ति कई पर्सनल आईडी के माध्यम से ट्रेनों के टिकट कर उसकी बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद एसआई अमित कुमार द्विवेदी और निरीक्षक सीआईबी (डिटेक्टिव विंग) अविनाश शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने वहां छापा मारा। मौके पर पाया गया कि युवक जन सेवा केंद्र की आड़ में रेलवे के ई टिकट का भी व्यापार कर रहा है। उसके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, डायरी आदि बरामद की गई। अमित द्विवेदी ने बताया कि युवक जन सेवा केन्द्र की आड़ में पर्सनल यूजर आईडी से ई-टिकट बनाकर जरूरत मंद लोगों को अंकित मूल्य से ज्यादा रकम लेकर उसे बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed