फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   25 percent seates in pg classes raised in collages

महाविद्यालयों में बढ़ीं पीजी की 25 फीसदी सीटें

Sun, 17 May 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
25 percent seates in pg classes raised in  collages
इविवि के संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक की सीटों की संख्या में 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह वृद्धि ईडब्ल्यूए आरक्षण के तहत की गई है। इस बार इविवि और संघटक कॉलेजों की पीजी की कुल 9447 सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें इविवि में पीजी की 4273 और महाविद्यालयों की 5174 सीटें शामिल हैं। यानी इस बार इविवि के मुकाबले कॉलेजों की पीजी की सीटें अधिक होंगी।
विज्ञापन

पिछली बार संघटक महाविद्यालयों में ईब्ल्यूएस आरक्षण के तहत पीजी की सीटें नहीं बढ़ाई गईं थीं, सो इस बार सीधे 25 फीसदी सीटें बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। सत्र 2020-21 के लिए सीएमपी डिगं्री कॉलेज में पीजी की 1257, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 1023, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 720, जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में 212, एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में 870, आर्य कन्या में 496, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में 410 और राजर्षि टंडन गल्र्स डिग्री कॉलेज में पीजी की 124 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड की 62 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। वहीं, एसएस खन्ना महिला विद्यालय में बीएडी की 125 सीटों पर प्रवेश होंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलएम की 76, सीएमपी डिग्री कॉलेज में 75 और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलम की 37 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। वहीं, इविवि में एमबीए और एमबीएआरडी की 62-62 सीटों पर प्रवेश होंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालयों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के तहत पीजी में 25 फीसदी सीटें बढ़ा दी गई हैं और नए सत्र में इसी आधार पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। शानिवार शाम तक पीजी में प्रवेश के लिए 7934 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 1452 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके अलावा स्नातक में प्रवेश के लिए 17397 एवं 7265, आईपीएस के पाठ्यक्रमों में 5866 एवं 193, बीएएलएलबी में 2327 एवं 1076, एलएलबी में 3187 एवं 1312, बीएड में 596 एवं 261, एमएड में 167 एवं 65, एमबीए/एमबीएआरडी में 248 एवं 105 और एलएलएम में प्रवेश के लिए 555 एवं 338 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए। इस तरह कुल 38277 अभ्यर्थियां ने रजिस्ट्रेशन कराया और 12067 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed