फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   248 women soldiers became part of RPF with the spirit of service

सेवा के जज्बे के साथ 248 महिला सिपाही बनीं आरपीएफ का हिस्सा 

Mon, 07 Dec 2020 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
248 women soldiers became part of RPF with the spirit of service
prayagraj news : पासिंग आउट परेड में शामिल आरपीएफ की महिला सिपाही। - फोटो : prayagraj
आंखों में कुछ करने की चमक, तन पर खाकी वर्दी और देश सेवा के जज्बे के साथ 248 महिला प्रशिक्षु आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर  ग्राउंड में सोमवार को उतरीं तो उनका कौशल देख अफसर भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं सके। दीक्षांत परेड के उपरांत इन सभी को कांस्टेबल का दर्जा मिला। इसके बाद इन सभी ने अपने नियुक्ति स्थल पर रवाना होने की तैयारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


सूबेदारगंज स्थित आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर एडीजी आरपीएफ डा. अनूप श्रीवास्तव की मौजूदगी में 248 महिला प्रशिक्षुओं ने पासिंग परेड में शिरकत की। एडीजी ने इस दौरान परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी भी ली। यहां सभी प्रशिक्षुओं को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर एडीजी ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी।
विज्ञापन


कहा कि इन महिला प्रशिक्षुओं के रेल सेवा मे जुड़्ने से महिला सुरक्षा को बल मिलेगा और हमारी महिला यात्रियों को अधिक सुरक्षित यात्रा वातावरण मिल सकेगा। एडीजी ने सभी प्रशिक्षुओं को उनके अग्रिम सेवा काल के लिए शुभकामनाएं दी और उनको निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। दीक्षांत कार्यक्रम में एनसीआर के पीसीएससी रवींद्र वर्मा, डीआरएम मोहित चंद्रा, ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य संजय पीसे, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरुचि शर्मा एवं अनिल दुबे ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षु हुई सम्मानित

परेड की कमांडर प्रशिक्षु नीता ओला और उनके नेतृत्व में प्रशिक्षुओं की आठ  प्लांटूनो में कमांडर मोहिनी यादव, सोनिया, खुशबू, सुमन कुंतल, के निर्मला, मधु कुमार, सीमा बंदेवार और चिनू नागर ने अपने-अपने प्लाटून की कमांड संभाली।  इस अवसर पर एडीजी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षु निर्मला, संगीता नटवरिया, प्रियंका राणा और अनीता ओला को सम्मानित किया। 

एक वर्ष के परिश्रम के बाद अब होगी तैनाती

पिछले वर्ष दिसंबर माह में ही ट्रेनिंग सेंटर में तमाम राज्यों की महिला प्रशिक्षु का प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह अगस्त में समाप्त हो जाना था, लेकिन कोविड की वजह से प्रशिक्षण दीक्षांत परेड के उपरांत संपन्न हुआ। इस अवसर पर  उत्तर मध्य रेलवे की 19, मध्य रेलवे की 59, उत्तर रेलवे की 97, पूर्वोत्तर रेलवे की 02, उत्तर पश्चिम रेलवे की 22, पश्चिम रेलवे की 47 और पश्चिम मध्य रेलवे की 03 महिला आरक्षी प्रशिक्षुऔपचारिक रूप से रेलवे सुरक्षा बल का अंग बनी।

परेड के दौरान गश खाकर गिरी 11 प्रशिक्षु

परेड के दौरान आरपीएफ की 11 प्रशिक्षु गश खाकर गिर पड़ी। इस दौरान वहां मौजूद आरपीएफ कर्मी उन सभी प्रशिक्षुओं को वहां से उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि कुछ प्रशिक्षु सुबह बिना  नाशत किए परेड में शामिल होने के लिए आ गईं। भूखे रहने की वजह से तेज धूप में उन्हें चक्कर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed