फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   24 non-stop trains including Agartala Rajdhani will be stopped, proposal sent to Railway Board.

Prayagraj : अगरतला राजधानी समेत 24 नॉन स्टॉप ट्रेनों का हो जाएगा ठहराव, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 03 May 2024 05:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2024 05:39 AM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर कुल 264 ट्रेनों की आवाजाही होती है। इसमें 35 जोड़ी यानी 70 की आवाजाही हर रोज होती है, जबकि 108 ट्रेनों का संचालन सप्ताह में एक दिन एवं अन्य ट्रेनों का संचालन सप्ताह में दो से लेकर चार दिन होता है। प्रदेश में सर्वाधिक आबादी का जिला होने के साथ ही प्रयागराज धर्म एवं अध्यात्म की नगरी के रूप में भी मशहूर है।

विज्ञापन
24 non-stop trains including Agartala Rajdhani will be stopped, proposal sent to Railway Board.
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रयागराज जंक्शन पर अगरतला, सियालदाह राजधानी समेत 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव महाकुंभ के पूर्व शुरू होने की आस बंध गई है। वर्तमान समय प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली 24 ट्रेनें ऐसी हैं जिनका यहां ठहराव नहीं है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि महाकुंभ के पूर्व इन ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन पर कुल 264 ट्रेनों की आवाजाही होती है। इसमें 35 जोड़ी यानी 70 की आवाजाही हर रोज होती है, जबकि 108 ट्रेनों का संचालन सप्ताह में एक दिन एवं अन्य ट्रेनों का संचालन सप्ताह में दो से लेकर चार दिन होता है। प्रदेश में सर्वाधिक आबादी का जिला होने के साथ ही प्रयागराज धर्म एवं अध्यात्म की नगरी के रूप में भी मशहूर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट समेत तमाम प्रदेश स्तरीय कार्यालय प्रयागराज में ही है।

विज्ञापन

रेलवे के जीएम और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय होने के बावजूद यहां 24 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जबकि यहां से तकरीबन 150 किमी दूर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर इन सभी ट्रेनों का ठहराव है। अगले वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन है। इसे देखते हुए मांग की जा रही है कि यहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

फिलहाल महाकुंभ मेले को देखते हुए यहां से गुजरने वाली सभी नॉन स्टॉप ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला का कहना है कि उम्मीद है कि यहां ट्रेनों के ठहराव की अनुमति बोर्ड द्वारा दे दी जाएगी।

अभी इन ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन पर नहीं है ठहराव

12393/12394 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
12329/12330 सियालदाह-आनंद विहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति

12379/12380 सियालदाह-अमृतसर सुपरफास्ट
20501/20502 नई दिल्ली-अगरतला राजधानी एक्सप्रेस

12259/12260 बीकानेर-सियालदाह दुरंतो एक्सप्रेस
12825/12826 रांची-आनंद विहार सुपरफास्ट

12819/12820 भुवनेश्वर-आनंद विहार ओडीसा संपर्क क्रांति
12313/12314 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

20839/20840 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
12273/12274 नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस

12281/12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर हमसफर एक्सप्रेस
12367/12368 दिल्ली-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed