फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   23 bighas of land of two ponds missing from government documents

Prayagraj News: दो तालाबों की 23 बीघा जमीन सरकारी दस्तावेज से गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
23 bighas of land of two ponds missing from government documents
सोरांव तहसील के पुखीपुर गांव में दो तालाबों की तकरीबन 23 बीघा जमीन को सरकारी दस्तावेज के खेल करके दूसरे के नाम आवंटित कर दिया गया। मामला सामने आने पर डीएम ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी के समक्ष जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से प्रमाण सहित जब दस्तावेज प्रस्तुत किए गए तो पता चला कि एक तालाब की तकरीबन नौ बीघा और दूसरे तालाब की लगभग 14 बीघा जमीन को चक आवंटन करके तालाब का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया गया। चकबंदी के दस्तावेज की शुरुआती जांच में यह पाया गया कि इससे सरकार को काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन

उप संचालक चकबंदी संजय पांडेय ने बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत किए तो उन्होंने 1359 फसली अभिलेखों से लेकर वर्तमान अभिलेखाें में हुई तालाब भूमि की क्षति की गहन जांच, स्थलीय सत्यापन और इसके लिए जिम्मेदारी तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों का दायित्व निर्धारित करते हुए उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सोरांव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, तहसीलदार सोरांव, चकबंदी अधिकारी सोरांव और सहायक चकबंदी अधिकारी सोरांव को शामिल किया गया है। डीएम ने जांच कमेटी को निर्देश दिए हैं कि तालाब की भूमि पर वर्तमान में काबिज या आवंटित काश्तकाराें को चिह्नित किया जाए।

उन्होंने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसली अभिलेखों के आधार पर भूखंडों को पुन: तालाब के खाते में दर्ज किए जाने के लिए नियमानुसार विधिक कार्यवाही कराई जाए। साथ ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत की जाएगी। जांच आख्या के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed