फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   23 arrested for appearing in SSC exam instead of others forgery was being done at the center located in Puramufti

प्रयागराज : एसएससी में दूसरे की जगह परीक्षा देते 23 गिरफ्तार, पूरामुफ्ती स्थित केंद्र पर किया जा रहा था फर्जीवाड़ा

Fri, 22 Oct 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
23 arrested for appearing in SSC exam instead of others forgery was being done at the center located in Puramufti
arrest - फोटो : istock

पूरामुफ्ती स्थित अभय मेमोरियल ट्रस्ट इंस्टीट्यूट में एसएससी परीक्षा के दौरान 23 लोग फर्जीवाड़ा करते गिरफ्तार किए गए। यह सभी किसी और की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। इनमें प्रयागराज के साथ ही बिहार व चित्रकूट के भी युवक शामिल हैं। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि पकड़े गए लोगों का किसी एक गिरोह से कनेक्शन है या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


एसएससी की ओर से शुक्रवार को स्टेनोग्राफर टियर टू परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इसके लिए पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर स्थित अभय मेमोरियल ट्रस्ट इंस्टीट्यूट को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का फोटो मिलान किया जा रहा था। दरअसल, भर्ती की टियर वन परीक्षा का आयोजन पहले हो चुका है और शुचिता के लिए ही टियर वन परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की फोटो से ही मिलान किया जाना था।

विज्ञापन

इन लोगों की नहीं हो सकी फोटो मिलान
इस दौरान एक-एक कर कुल 23 परीक्षार्थी ऐेसे मिले, जिनके फोटो का मिलान नहीं हो सका। पूछताछ में पता चला कि वह दूसरे की जगह पर परीक्षा देने पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और सभी आरोपियों को थाने ले आई। यहां पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए युवकों में से चार बिहार, एक-एक चित्रकूट व वाराणसी और शेष जनपद के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि केंद्र प्रभारी की तहरीर पर परीक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

नकल माफिया का तो नहीं हाथ
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में इस मामले में किसी गिरोह का हाथ होने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि सवाल यह है कि आखिर एक साथ एक ही केंद्र पर कैसे इतनी बड़ी संख्या में फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। उनमें आपस में कोई कनेक्शन नहीं तो कैसे सभी एक ही पाली की परीक्षा में पकड़े गए। इस बात की भी आशंका है कि इस खेल में किसी बड़े नकल माफिया का हाथ है। फिलहाल अफसरों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed