फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   22 arrested for gambling in Keedganj, Airport, and Kareli areas

Prayagraj News: कीडगंज, एयरपोर्ट और करेली में जुआ खेलते 22 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
22 arrested for gambling in Keedganj, Airport, and Kareli areas
कीडगंज, एयरपोर्ट और करेली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से जुए की फड़ और तलाशी में एक लाख 46 हजार 990 रुपये नकद और 156 ताश के पत्ते बरामद किए गए। तीनों थानों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि कीडगंज पुलिस ने न्यू बैरहना में करन निषाद की गैराज के पास छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गुड्डू, सत्यम, दीपू, दिनेश, अबु, लवकुश, दीपू, राजेंद्र और प्रिंस केसरवानी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 1.02 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

वहीं, एयरपोर्ट पुलिस ने मोहिनी चौराहे से एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास छापा मार कर अनूप, अनिल, रामसरन, चरन, राहुल और धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। कब्जे से कुल 15200 रुपये मिले। करेली पुलिस ने अकबरपुर में छापा मार कर समीर, गुलाब, अकील, इरशाद, अरमान, माजिद और अनीश को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 28790 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed