फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   218 successful in the screening test for lecturer recruitment

UPPSC : प्रवक्ता भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा में 218 हुए सफल, प्रवक्ता के 130 पदों पर होनी है भर्ती

Mon, 16 Jan 2023 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 12:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2020 का परिणाम जारी कर दिया है। इसके तहत 12 विषयों में प्रवक्ता के 130 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
218 successful in the screening test for lecturer recruitment
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2020 का परिणाम जारी कर दिया है। इसके तहत 12 विषयों में प्रवक्ता के 130 पदों पर भर्ती होनी है। हालांकि, आयोग ने अभी चार विषयों में 218 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है। बाकी आठ विषयों का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग परीक्षा बीते वर्ष 14 से 19 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। इसमें प्रवक्ता, फॉर्मेसी में 64, प्रवक्ता मटेरिया मेडिका में 70, प्रवक्ता रिपर्टरी में 71 और प्रवक्ता एनॉटमी में 13 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनके रजिस्ट्रेशन नंबर आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जो परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर श्रेणीवार पदों के सापेक्ष आठ गुना मेरिट के तहत आते हैं। आयोग की ओर से न्यूनतम दक्षता प्राप्तांक प्रतिशत (सामान्य/ओबीसी के लिए 40 फीसदी, एससी/एसटी के लिए 35 फीसदी) धारित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र, विभिन्न परीक्षाओं के प्राप्तांक प्रपत्र आदि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को इन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकालना है और समस्त शैक्षिक अभिलेखों सहित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नंबर-तीन पर स्थित डाक विभाग के काउंटर या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed