{"_id":"5cdacc00bdec220742621184","slug":"21557842944-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम के प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम के प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
0000000000000000000
एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम के प्रवेश पत्र जारी
0 21 मई को एलएलबी, 22 को एलएलएम, एमकॉम की परीक्षा
0 एलएलबी में 9940 और एलएलएम, एमकॉम में 3778 अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मंगलवार को जारी कर दिए गए। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा 21 मई को अपराह्न 1.30 से 4.00 बजे के सत्र में आयोजित की जाएगी जबकि, एलएलएम और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा 22 मई को सुबह 9.00 से 11.30 बजे के सत्र में होगी। एलएलबी में प्रवेश के लिए कुल 9948 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 8399 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन और 1549 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प चुना है।
ऑफलाइन परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं और इनमें सर्वाधिक सात केंद्र प्रयागराज में हैं। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा के लिए भी 13 केंद्र बनाए गए हैं और सर्वाधिक पांच केंद्र प्रयागराज में हैं। उधर, एलएलएम और एमकॉम के लिए कुल 3778 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें 3119 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन और 659 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प चुना है। परीक्षा के लिए छह ऑफलाइन और सात ऑनलाइन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
डेढ़ सौ अंकों के होंगे सभी पेपर
- एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम की परीक्षा में सभी पेपर 150-150 अंकों के होंगे। एलएलबी में 50 सवाल लीगल एप्टीट्यूड से संबंधित होंगे। 50 सवाल सामान्य ज्ञान और मेंटल एबिलिटी के होंगे और 50 सवाल रिजनिंग, सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी से जुड़े होंगे। वहीं, एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में 100 सवाल विधि से संबंधित होंगे जबकि 50 सवाल सामान्य ज्ञान, मेंटर एबिलिटी आदि से संबंधित होंगे। एमकॉम की प्रवेश परीक्षा में 100 सवाल वाणिज्य विषय से संबंधित होंगे और 50 सवाल सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन आदि से संबंधित होंगे।