{"_id":"5c79913bbdec220bb35c45f1","slug":"21551470907-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडी में वाणिज्यकर विभाग का सर्वे, पकड़ी लाखों के कर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडी में वाणिज्यकर विभाग का सर्वे, पकड़ी लाखों के कर की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांडी में वाणिज्यकर विभाग का सर्वे, पकड़ी लाखों के कर की चोरी
0 सेंट्रल और स्टेट जीएसटी की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
प्रयागराज। डांडी में वाणिज्यकर विभाग की टीम ने एक ही परिवार की दो फर्म का सर्वे वहां लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी। विभागीय टीम ने अब संबंधित फर्म पर जुर्माना लगाने की तैयारी की है। इसके अलावा दोनो फर्म में रखा 800 टन स्क्रैब भी सीज किया। खास बात रही कि यह कार्रवाई सेंट्रल और स्टेट वाणिज्यकर की संयुक्त टीम ने की।
दोनों ही विभागों के अफसरों को सूचना मिली थी कि डांडी स्थित कबाड़ (स्क्रैब) की दो फर्म ने अगस्त 2018 से अब तक कोई टैक्स नहीं भरा। सर्वे के लिए टीम पहुंची तो वहां तमाम दस्तावेज खंगाले गए। दोनों ही कबाड़ की फर्म एक ही परिवार के दो सदस्यों के नाम पर थी। यहां कुल 2.75 करोड़ रुपये की बिक्री पकड़ी गई। इस दौरान 40 लाख रुपये की टैक्स की चोरी सामने आई। वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड टू राम प्रसाद के मुताबिक दोनों ही फर्म में 500 और 300 टन कबाड़ सीज भी किया गया। कार्रवाई में सेंट्रल जीएसटी के मुधकर आनंद, स्टेट जीएसटी के मुकेश कुमार, हेमंत गौतम, विवेक कुमार आदि अफसर एवं पुलिस मौजूद रही। दिन में ढाई बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम 6.30 बजे तक चली।