फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अभी नहीं लागू होगा नया रोष्टर, हड़ताल स्थगत

अभी नहीं लागू होगा नया रोष्टर, हड़ताल स्थगत

Mon, 28 Jan 2019 09:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
अभी नहीं लागू होगा नया रोष्टर, हड़ताल स्थगत
अभी नहीं लागू होगा नया रोस्टर, हड़ताल स्थगित
विज्ञापन

0 हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षाबल तैनात करने से वकील नाराज, नहीं किया काम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट में मुकदमों की लिस्टिंग प्रणाली में हुए बड़े बदलाव के खिलाफ वकीलों की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सोमवार को हाईकोर्ट प्रशासन से इस आशय का आश्वासन मिलने के बाद कि नया रोस्टर अभी लागू नहीं किया जाएगा, आमसभा में एल्डर कमेटी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। मंगलवार से वकील अदालतों में बाकायदा काम करेंगे। हालांकि, सोमवार को हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षाबलों की बड़ी संख्या में तैनाती से नाराज वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
पूर्व की घोषणा के तहत सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर थे। यह शर्त थी कि यदि नया रोस्टर लागू नहीं करने का आश्वासन मिलेगा तो हड़ताल नहीं की जाएगी। वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से एहतियातन बड़ी संख्या में आरएएफ और सीआरपीएफ तथा पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। अधिवक्ता जब गेट संख्या तीन पर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स देखकर भड़क गए। फोर्स तैनाती को उन्होंने अपने सम्मान के विरुद्ध मानते हुए काम नहीं करने की घोषणा कर दी। स्थिति की नजाकत भांपते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र, एनसी राजवंशी और एबीएल गौड़ के साथ मुख्य न्यायमूर्ति से मिले और फोर्स तैनात करने पर आपत्ति जताई। मुख्य न्यायाधीश ने तत्काल सुरक्षाबलों को परिसर से बाहर भेजने का आदेश दिया। मगर, वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। वीसी मिश्र ने बताया कि हाईकोर्ट से मांग की गई थी कि बार की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद उनसे विचार विमर्श के बाद नया रोस्टर लागू किया जाए। इसे स्वीकार करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने छह फरवरी तक इसे टाल दिया है।
विज्ञापन


कमेटी देगी सुझाव
नए रोस्टर को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए एल्डर कमेटी अधिवक्ताओं की कमेटी बनाने पर विचार कर रही है। एल्डर कमेटी का सैद्धांतिक रूप से मानना है कि नया रोस्टर अच्छा है, मगर कुछ व्यवहारिक दिक्कतें हैं जो थोड़े बहुत संशोधन से दूर हो सकती हैं। वीसी मिश्र का कहना है कि इस पर विचार करने के लिए वकीलों की एक कमेटी गठित करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed