फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State Teacher Award Rules will be amended

राज्य शिक्षक पुरस्कार नियमावली में होगा संशोधन, शासन ने गठित की कमेटी

Sat, 27 Oct 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sat, 27 Oct 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
State Teacher Award Rules will be amended
प्रतीकात्मक तस्वीर
शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए जाने के लिए ‘उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार नियमावली-2015’ में बदलाव होने जा रहा है। इसके लिए शासन ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी नियमावली में संशोधन, परिवर्तन एवं परिवर्धन पर विचार करते हुए एक रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी और उसी रिपोर्ट के आधार नियमावली में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस नियमावली के तहत शिक्षकों को राज्य स्तरीय दो प्रकार के पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें सरस्वती सम्मान एवं शिक्षक श्री सम्मान शामिल हैं। सरस्वती सम्मान हर साल तीन शिक्षकों को दिया जाता है, जिनमें तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। वहीं, शिक्षक श्री सम्मान छह शिक्षकों को दिया जाता है और इसके तहत उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा दोनों पुरस्कारों के तहत शिक्षकों को दो वर्ष का सेवा विस्तार भी दिया जाता है। अब इस नियमावली में बदलाव होने जा रहा है। शासन की ओर से गठित कमेटी नियमावली में संशोधन पर विचार करेगी। साथ ही कुछ बदलाव और नई शर्तों को जोड़ने पर भी विचार करेगी। इसके लिए कमेटी की अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य बैठक करेंगे। कमेटी को अपनी रिपोर्ट 31 नवंबर तक उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक के माध्यम से 25 दिसंबर तक रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी। अपर सचिव राज्य उच्च शिक्षा परिषद डॉ. आईके चतुर्वेदी को संयोजक, अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एके सक्सेना को सलाहकार और संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय डॉ. दिलीप कपूर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा, भौतिक विज्ञान विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. राजीव मनोहर, हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज नैनी की डॉ. नीतू सिंह, डॉ. सुवर्णा सरकार, डॉ. इंदु प्रकाश सिंह, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बादलपुर गौतमबुद्धनगर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय अंबारी आजमगढ़ के डॉ. जय सिंह एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के सांख्यिकी शोध अधिकारी डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव को कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed