{"_id":"5b2e99d14f1c1bed778b5a1c","slug":"21529780689-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 से जारी होंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 से जारी होंगे नियुक्ति पत्र
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती: 26 से होंगे नियुक्ति पत्र
0 आरक्षी भर्ती का चिकित्सा परीक्षण पूरा, एक जुलाई से आरंभ होगा प्रशिक्षण
इलाहाबाद। उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2015 में सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण एवं सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। अब उनको नियुक्ति पत्र दिए जाने की तैयारी चल रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी भर्ती पूर्णेंदू सिंह के मुताबिक 26 जून से सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उसके बाद एक जुलाई से प्रशिक्षण भी शुरू हो जाएगा।
भर्ती बोर्ड ने इलाहाबाद में कुल 774 युवक एवं 216 युवतियों को चयनित किया था। चिकित्सीय परीक्षण में 19 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 33 अभ्यर्थी अनफिट पाए गए। अनफिट अभ्यर्थियों को 25 जून को एक मौका और दिया जाएगा। इनका परीक्षण अब मंडलीय बोर्ड के सामने कराया जाएगा। उसके बाद सफल अभ्यर्थियों को 26 जून से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। गंगापार क्षेत्र से सफल उम्मीदवारों को 27 एवं यमुनापार के अभ्यर्थियों को 28 जून को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नगर क्षेत्र एवं कौशांबी के पिपरी एवं पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र अभ्यर्थियों को 29 जून को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएंगे। इसके लिए जिम्नेजियम हॉल में इंतजाम किए गए हैं। नोडल अधिकारी के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को एक जुलाई को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को एक माह तक पुलिस लाइन में प्रशिक्षण हासिल करना होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को मूलभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें इनको वर्दी पहनने, अभिवादन करने समेत अन्य दूसरे अनुशासन सिखाए जाएंगे।