{"_id":"59a96d024f1c1b11278b4c92","slug":"21504275714-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगियों ने चीनी उत्पादों की सुभाष चौराहे पर जलाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगियों ने चीनी उत्पादों की सुभाष चौराहे पर जलाई होली
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंगियों ने चीनी उत्पादों की जलाई होली
इलाहाबाद। बजरंग दल से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुभाष चौराहे पर चीन निर्मित उत्पादों की होली जलाई गई। चीन के खिलाफ बजरंगियों ने नारेबाजी भी की।
बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिमन्यु शाही और विभाग संयोजक विजय पांडेय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों से मित्रवत संबंध रखता रहा है। लेकिन पड़ोसी मुल्क चीन का व्यवहार कभी भी भारत के प्रति सकारात्मक नहीं रहा है। चीन की विस्तार वादी नीति के कारण वह भारत के सीमावर्ती भूभाग पर कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहा है। चीन की नीति के कारण उसकी अर्थ व्यवस्था पर प्रहार करना जरूरी है। इसलिए जनजागरण के माध्यम से बजरंग दल चीनी सामानों की होली जलाकर देश वासियों से अपील करता है वह मेड इन चाइना का बहिष्कार करें। इस दौरान अवधेश श्रीवास्तव, अमित सिंह, अभय वर्मा, कुंदन विश्वकर्मा, गौरव जायसवाल, संदीप, अनिल कुशवाहा, उमेश, अमन, बादल, आकाश, नरेंद्र देव आदि मौजूद रहे।