{"_id":"599850fb4f1c1bd9138b4a64","slug":"21503154427-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र आंदोलन जारी
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी से फिर उतरने लगी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई
0 शिक्षामित्रों का आंदोलन जारी, ग्रामीण इलाकों के काफी विद्यालय प्रभावित
0 सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर तीसरे दिन भी हुआ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शिक्षामित्रों के सत्याग्रह आंदोलन के चलते परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। आंदोलन के कारण शिक्षामित्रों के भरोसे चलने वाले दूरदराज ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में पढ़ाई पूरी तरह ठप है। शिक्षामित्रों ने शनिवार को भी ममफोर्डगंज स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर आंदोलन जारी रखा। इसमें तीन हजार से अधिक शिक्षामित्र शामिल हुए। इस दौरान 21 अगस्त को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई।
संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में कहा गया कि सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सरकार की ओर से मांगों पर सार्थक पहल न होने के कारण शिक्षामित्र पुन: आंदोलन की राह पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को प्रेषित किया गया। इसमें नया अध्यादेश लाकर नया कानून बनाने और शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त करने, नया अध्यादेश आने तक सहायक अध्यापक के बराबर समान कार्य समान वेतन देने की मांग की गई।
सभा में निर्णय लिया गया कि सोमवार को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में इलाहाबाद से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र शामिल होंगे। सभा में समिति के अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी एवं वसीम अहमद, जर्नादन पांडेय, अरुण कुमार सिंह, वंदना सरोज, प्रतिमा मिश्रा, मोहम्मद अख्तर, विनय पांडेय, सुनील तिवारी, अभिनव त्रिपाठी आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मुकेश पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन शारदा शुक्ला ने किया।