फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   213 crore to be spent on drainage; plan to construct 150 drains.

Prayagraj News: जल निकासी पर खर्च होंगे 213 करोड़ रुपये, 150 नाला-नालियों के निर्माण की योजना

Sun, 13 Sep 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 13 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
213 crore to be spent on drainage; plan to construct 150 drains.
नगर निगम ने शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापक योजना की घोषणा की है। इसके तहत करीब 213 करोड़ रुपये की लागत से 150 से अधिक नाला निर्माण और सुधार कार्य होंगे। इनसे शहर के विभिन्न जोन और वार्डों में जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

निगम की जारी सूची के अनुसार, यह परियोजना आठ जोन में फैलेगी। जोन-सात में सर्वाधिक 117.35 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। जोन-तीन में 42.31 करोड़ रुपये और जोन-पांच में 24.84 करोड़ रुपये के कार्य होंगे। इन परियोजनाओं में आरसीसी नाला निर्माण, क्षतिग्रस्त नालों का सुधार व भूमिगत जल निकासी शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रमुख जोन में प्रस्तावित कार्य
जोन-सात में 117.35 करोड़ रुपये की लागत से 40 से अधिक परियोजनाएं शुरू होंगी। इनमें गोहरी, भदरी, बहमलपुर, शांतिपुरम व फाफामऊ जैसे वार्ड शामिल हैं। शांतिपुरम में बीकानेर से लेबर चौराहा तक 4000 मीटर लंबा आरसीसी नाला बनेगा जिस पर 760 लाख रुपये खर्च होंगे। जोन-तीन के राजापुर, अशोक नगर, म्योराबाद और सिविल लाइंस में 42.31 करोड़ रुपये के कार्य होंगे। महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से हनुमान मंदिर चौराहे तक 3000 मीटर नाला निर्माण व कवरिंग का कार्य भी इसमें शामिल है। जोन-पांच में नैनी, लवायन कला और खरकौनी जैसे क्षेत्रों में 24.84 करोड़ रुपये के कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य क्षेत्रों में जल निकासी परियोजनाएं
जोन-एक में गौस नगर, शम्स नगर और मस्जिद ए इकबाल जैसे क्षेत्रों में 4.86 करोड़ रुपये के कार्य होंगे। इसमें ससुर खदेरी नदी तक आरसीसी नाला निर्माण और भूमिगत जल निकासी शामिल है। जोन-दो के सदियापुर में यमुना नदी के पास 1.93 करोड़ रुपये की लागत से नाला बनेगा। जोन-छह में देवघाट झलवा, पीपल गांव और ट्रांसपोर्ट नगर में 7.80 करोड़ रुपये के कार्य होंगे। इसमें मुख्य नाले तक आरसीसी नाला निर्माण और मरम्मत कार्य शामिल हैं। जोन-आठ में झूंसी कोहना, कटका और छतनाग जैसे क्षेत्रों में करीब 14.08 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। यहां आवास विकास कॉलोनी और सरायटकी में नाला निर्माण पर जोर दिया जाएगा।

अन्य इलाकों के सर्वे का निर्देश
नगर आयुक्त साई तेजा ने अन्य वार्डों का सर्वे करके नाले, नालियों के निर्माण का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। इसके लिए मुख्य अभियंता को एक हफ्ते का समय दिया गया है। ऐसे में अतिरिक्त नाले-नालियों के निर्माण पर 187 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ऐसे में 400 करोड़ जल निकासी पर खर्च होने के आसार हैं।

यह व्यापक योजना जलभराव की समस्या से बड़ी राहत देगी। विशेषकर मानसून के मौसम में निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या आम है। नए नालों के निर्माण और पुराने नालों के सुधार से पानी की निकासी बेहतर होगी। इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का लक्ष्य है। - गणेश केसरवानी, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed