फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   21 thousand tickets were booked while more than 27 thousand were cancelled, more than 71 thousand

Railway: 21 हजार टिकट बुक हुए तो 27 हजार से ज्यादा निरस्त, तीन दिन में ही 71 हजार से अधिक ने रद्द की यात्रा

Sun, 11 May 2025 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 02:29 PM IST
सार

एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर बढ़ते तनाव का असर रेल संचालन पर बीते तीन दिन खूब दिखा। इस दौरान काफी लोगों ने टिकट निरस्त करवाए। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के स्टेशनों से 21,550 यात्रियों के टिकट बुक हुए।

विज्ञापन
21 thousand tickets were booked while more than 27 thousand were cancelled, more than 71 thousand
सहरसा से मुंबई तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर बढ़ते तनाव का असर रेल संचालन पर बीते तीन दिन खूब दिखा। इस दौरान काफी लोगों ने टिकट निरस्त करवाए। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के स्टेशनों से 21,550 यात्रियों के टिकट बुक हुए, वहीं 27,534 मुसाफिरों ने यात्रा निरस्त की। इस वजह से सिर्फ एक ही दिन में प्रयागराज मंडल ने 2.28 करोड़ का रिफंड दिया।

विज्ञापन


तनाव की वजह से जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात जैसे संवेदनशील रूटों पर बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट निरस्त किए। ज्यादा टिकटें जम्मू, राजस्थान और वैष्णो देवी के लिए थीं। इसके अलावा अन्य रूटों के भी टिकट निरस्त हुए।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों में प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, छिवकी, मानिकपुर, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ आदि स्टेशनों से 71 हजार से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा निरस्त की। सात से नौ मई की अवधि में रेलवे ने कुल 5.91 करोड़ रुपये का रिफंड दिया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि अब भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर हो गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अब टिकट निरस्तीकरण की संख्या घटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed