{"_id":"5c6c1375bdec22297827b78b","slug":"201550586741-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को भतों पर मिलेगा डेढ़ साल का एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को भतों पर मिलेगा डेढ़ साल का एरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों को मिलेगा भत्तों पर डेढ़ साल का एरियर
0 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, कॉलेजों को दिए निर्देश
0 सातवें वेतन आयोग के तहत एक जुलाई 2017 से होगा पुनरीक्षित भत्तों का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं संघटक कॉलेजों के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अफसरों के लिए राहत वाली खबर है। उन्हें सातवें वेतन आयोग के तहत पुनरीक्षित भत्तों का भुगतान अब एक जुलाई 2017 से किया जाएगा। ऐसे में शिक्षकों, कर्मचारियों, अफसरों को डेढ़ साल का एरियर मिलेगा।
सातवें वेतन आयोग के तहत पुनरीक्षित वेतन का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन सरकार की ओर से दिए जाने वाले भत्तों को लेकर कर्मचारी और अफसर सहमत नहीं थे। ऐसे में सभी को छठवें वेतन आयोग के तहत पुराने भत्ते ही दिए जा रहे थे। इस बीच भत्तों को लेकर आई आपत्तियों की समीक्षा भी की जा रही थी। भत्तों को अब सातवें वेतन आयोग के तहत पुनरीक्षित कर दिया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से पुनरीक्षित भत्तों का भुगतान जनवरी 2019 से करने का आदेश दिया गया था। मंत्रालय ने भुगतान संबंधी आदेश में लिखा था कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। तत्काल प्रभाव से तात्पर्य आदेश जारी होने की तिथि से था।
हालांकि, मंत्रालय ने ही अपने आदेश में संशोधन कर दिया और एक फरवरी को आदेश जारी किया कि पुनरीक्षित भत्तों का भुगतान एक जुलाई 2017 से किया जाएगा। मंत्रालय से जारी इस आदेश के क्रम में अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर कहा है कि सभी शिक्षकों, समकक्ष एकेडमिक स्टाफ, रजिस्ट्रार, फाइनेंस अफसर, परीक्षा नियंत्रक समेत सभी संघटक कॉलेजों में भी सातवें वेतन आयोग के तहत पुनरीक्षित भत्तों का भुगतान एक जुलाई 2017 से किया जाएगा। ऐसे में अब पुनरीक्षित भत्तों पर डेढ़ साल का एरियर भी मिलेगा।